{"_id":"5d1072ec8ebc3e133a7cbf80","slug":"tamannaah-bhatia-pays-double-for-lavish-apartment-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोगुनी कीमत देकर 'बाहुबली' की एक्ट्रेस ने खरीदा आलीशान घर, केवल इंटीरियर पर ही खर्च कर दिए करोड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दोगुनी कीमत देकर 'बाहुबली' की एक्ट्रेस ने खरीदा आलीशान घर, केवल इंटीरियर पर ही खर्च कर दिए करोड़ों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tamannaah bhatia
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ फिल्मों की सुपरस्टार हैं। बाहुबली के बाद तमन्ना के सितारे बुलंदियों पर हैं। उन्हें फिल्मों के लगातार ऑफर मिल रहे हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा तमन्ना बॉलीवुड में भी पूरा ध्यान लगा रही है। अब तमन्ना भाटिया ने मुंबई के वर्सोवा में दोगुनी कीमत देकर सी व्यू अपार्टमेंट खरीदा है।
2 of 5
Bayview apartments
- फोटो : social media
तमन्ना अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने इतना महंगा घर खरीदा है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना ने जो घर खरीदा है वो 80 हजार 778 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया है। तमन्ना ने इसके लिए 16 करोड़ खर्च किए। इसके अलावा उन्होंने 4.56 करोड़ अपार्टमेंट के रेनोवेशन पर और 99.60 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन पर खर्च किए।
3 of 5
tamannaah bhatia
- फोटो : social media
तमन्ना का ये अपार्टमेंट बिल्डिंग के 14वें मंजिल पर है, जो वर्सोवा जुहू लिंक रोड पर स्थित है। इस आलीशान बंगले में सभी सुविधाएं तो हैं ही साथ ही चारों ओर से समुद्र के नजारे को देखा जा सकता है। बिल्डिंग में कुल 22 मंजिल है। तमन्ना बिल्डिंग में पूरा इंटीरियर अपने पसंद से करवा रही हैं और अपने सपनों के महल को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tamannaah bhatia
- फोटो : file photo
तमन्ना भाटिया के अलावा हाल ही में पंकज त्रिपाठी, तापसी पन्नू, अंकिता लोखंडे ने करोड़ों का घर खरीदा है। सबसे ज्यादा सुर्खियां पंकज त्रिपाठी ने बटोरी थीं। 16 अप्रैल को उन्होंने गृह प्रवेश किया था। पंकज ने अपनी पत्नी मृदुला के साथ घर में पूजा की। गृह प्रवेश और पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
tamannaah bhatia
- फोटो : file photo
तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कंगना रनौत की नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म क्वीन के तमिल रीमेक की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का तमिल में नाम महालक्ष्मी है। फिल्म को प्रशांत वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।