फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय महिला हॉकी टीम को जीत पर अमिताभ बच्चन समेत इन सितारों ने दी बधाई, बोले- देश को आप पर गर्व है

Mon, 24 Jun 2019 12:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Jun 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan to anupam kher lauds Indian women's hockey team for winning
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Social Media

भारत ने रविवार को फाइनल में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने हिरोशिमा हॉकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन पर शानदार जीत हासिल की। इस खास मौके पर न सिर्फ फैंस बल्कि भारतीय महिला हॉकी टीम को बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।

Amitabh bachchan to anupam kher lauds Indian women's hockey team for winning
अनुपम खेर

सबसे पहले बधाई देने वालों में थे अनुपम खेर। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- हिरोशिमा में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ श्रृंखला का फाइनल जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को जय हो और बधाई। देश को आप पर गर्व है।

 



 

 

Amitabh bachchan to anupam kher lauds Indian women's hockey team for winning
अमिताभ बच्चन

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- जय हो..जय हो जय हिंद। भारतीय टीम को बधाई। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने भारतीय महिला हॉकी टीम की तस्वीर भी पोस्ट की।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan to anupam kher lauds Indian women's hockey team for winning
हॉकी - फोटो : Twitter
फैंस भी भारतीय महिला हॉकी टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई दे रहे हैं। गुरजीत कौर के 2 गोलों की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन
Amitabh bachchan to anupam kher lauds Indian women's hockey team for winning
भारत बनाम जापान - फोटो : pti

इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को चिली को 4-2 से हराने के साथ ही भारत ने ओलिंपिक क्वॉलिफायर के लिए क्वॉलिफाई किया था। भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed