{"_id":"5d1067658ebc3e6783203e14","slug":"varun-dhawan-postpone-his-film-street-dancer-3-release-date-for-his-wedding-with-natasha-dalal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट डांसर 3 की रिलीज़ डेट दो महीने आगे बढ़ी, वरुण नताशा की शादी से जुड़ी कुछ बातें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्ट्रीट डांसर 3 की रिलीज़ डेट दो महीने आगे बढ़ी, वरुण नताशा की शादी से जुड़ी कुछ बातें आईं सामने
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan Natasha Dalal
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांस के फैंस और फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 का इंतज़ार कर रहे दर्शकों को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़े रहा है। काफी समय से फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने ही इस बात का खुलासा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है। दरअसल पहले फिल्म की रिलीज़ डेट 8 नवंबर रखी गई, जिसके बाद फिल्म का काम भी उसी हिसाब से खत्म किया गया। पर पिछले महीने की गई पोस्ट के बाद वरुण धवन ने फिल्म की नई रिलीज़ डेट का खुलासा किया।
2 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म की रिलीज़ डेट 8 नवंबर से हटाकर अगले साल की 24 जनवरी रख दी गई थी। ऐसा नहीं किसी अन्य फिल्म की रिलीज़ डेट या किसी छुट्टी को ध्यान में रखते हुए नहीं किया गया था। इस बात का असली कारण अब जाकर पता चला है। सूत्रों की मानें तो फिल्म स्ट्रीट डांसर की रिलीज़ डेट, वरुण और नताशा की शादी की तारीख को ध्यान में रखकर बदली गई थी।
3 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
हालांकि वरुण और उनके पिता डेविड धवन इन खबरों पर कई बार विराम लगाने की कोशिश कर चुके हैं, पर खबरों की मानें तो वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी इसी साल दिसंबर में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
varun dhawan
- फोटो : file photo
इस शादी की तैयारियां काफी समय से चल रहीं हैं। वहीं वरुण और नताशा की शादी के लिए खास तौर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी करवा चुके वेडिंग प्लानर्स को ही हायर किया गया है। साथ ही साथ वरुण और नताशा भी प्रियंका और निक की शादी की तरह ही शादी करने की तैयारियों में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Varun Dhawan and Natasha Dalal
- फोटो : file photo
इसी कारण उनके परिवार वाले भी राजस्थान की कई जगहों पर चर्चा कर चुके हैं। यह शादी तीन दिन तक चलेगी और पूर्ण रूप से हिन्दु रीती रिवाजों के साथ ही संपन्न की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।