फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah: फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल पूरे होने पर भावुक हुईं तमन्ना, नोट साझा कर पहले प्यार का किया खुलासा

Fri, 01 Sep 2023 05:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 01 Sep 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia pens emotional note as she completes 18 years in industry talks about first true love acting
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमन्ना भाटिया लगातार अपने प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों का दिल जीत रही हैं। अभिनेत्री बैक टू बैक कुछ अलग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। हाल ही में वह 'जी करदा' के बाद 'लस्ट स्टोरीज 2' और अब 'आखिरी सच' में नजर आईं। बता दें कि वह अपने 'कवला' गाने के लिए इंटरनेट पर छाई हुई हैं। अभिनेत्री ने आज इंडस्ट्री में 18 साल पूरे कर लिए हैं और उन्होंने अपने सभी महत्वपूर्ण किरदारों को दर्शाते हुए एक हार्दिक नोट के साथ एक वीडियो साझा किया है।

Tamannaah Bhatia pens emotional note as she completes 18 years in industry talks about first true love acting
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media

तमन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर को याद करते हुए लिखा, "किशोरावस्था के सपनों से लेकर वयस्क अहसासों तक, मुसीबत में पड़ी एक लड़की और पड़ोस में रहने वाली लड़की से लेकर एक बदमाश बाउंसर और अब एक निडर एक्सप्लोरर तक, यह कैसा सफर रहा। अपने पहले सच्चे प्यार अभिनय के साथ अनंत काल तक की इस यात्रा में 18 साल लग गए।"

Rishab Shetty: कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ने आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलाया हाथ, पैन इंडिया फिल्म में आएंगे नजर!


 
Tamannaah Bhatia pens emotional note as she completes 18 years in industry talks about first true love acting
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta

तमन्ना ने आगे 'आखिरी सच' में अपने किरदार के बारे में बात की। उन्होंने आगे कहा, "आन्या मेरे लिए एक बेहद खास भूमिका है। 'आखिरी सच' जैसी मनोरंजक कहानी में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाना निश्चित रूप से एक चुनौती थी, लेकिन मैंने खुले हाथों से इसका स्वागत किया। मेरी कोशिश इस किरदार में हर भावना को व्यक्त करने और इसे पूरा करने, इसके साथ न्याय करने की थी। आशा है कि आप लोगों को आन्या पसंद आएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)



Anurag Kashyap: 'किसी की राय पसंद नहीं आती', अनुराग ने बताई उनकी फिल्मों से एक्टर्स को रिप्लेस करने की वजह


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia pens emotional note as she completes 18 years in industry talks about first true love acting
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना ने आगे लिखा, 'इस बीच, इन अद्भुत यादों को याद करने के लिए कुछ समय मिला और मैं इसे आप सभी के साथ साझा करना चाहती थी, जो इस सपनों की सवारी में मेरा सबसे अधिक समर्थन करते हैं। धन्यवाद और मैं आप सभी से प्यार करती हूं।''

Actors: तलाकशुदा हसीनाओं पर दिल हार बैठे ये सितारे, लिस्ट में अर्जुन कपूर से लेकर अनुपम खेर तक हैं शामिल

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia pens emotional note as she completes 18 years in industry talks about first true love acting
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें तमन्ना के वर्कफ्रंट की तो उनकी 'आखिरी सच' वह 25 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई। उन्होंने 'आखिरी सच' में एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। तमन्ना ने 2005 में अपनी शुरुआत की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' थी, जबकि उनकी पहली तेलुगु फिल्म 'श्री' थी। इसके साथ ही तमन्ना अभिनेता विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

New Villains: नायकों से कम नहीं नई पीढ़ी के ये खलनायक, दर्शकों पर जमकर चला रहे अपना जादू


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed