{"_id":"5d24952e8ebc3e6d03541fb2","slug":"tamannaah-bhatia-reaction-on-replacing-mouni-roy-in-nawazuddin-siddiqui-starrer-bole-chudiyan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म में मौनी रॉय को तमन्ना भाटिया ने किया रिप्लेस, कहा- 'मुझे क्या लेना देना'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म में मौनी रॉय को तमन्ना भाटिया ने किया रिप्लेस, कहा- 'मुझे क्या लेना देना'
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय और तमन्ना भाटिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काफी समय पहले इस बात का खुलासा हो चुका है कि नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय को जाने माने कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म बोले चूड़ियां में तमन्ना भाटिया रिप्लेस कर चुकी हैं। यानी काफी समय बाद एक रोमांटिक किरदार में नजर आने वाले नवाज़ की इस फिल्म में अब तमन्ना भाटिया उनका लव इंट्रस्ट निभाने वाली हैं। इस किरदार को निभाने और नवाज़ के साथ काम करने के लिए मिल्क ब्यूटी कही जाने वाली अभिनत्रेी तमन्ना भाटिया काफी उत्साहित हैं।
2 of 5
Tamanna bhatia
- फोटो : instagram
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है 'मैं एक कठिन किरदार की खोज में थी, जैसे ही मैने इस कहानी को सुना, मुझे अहसास हुआ कि हां मेरा इस कहानी का हिस्सा होना बेहद ज़रूरी है। साथ ही साथ मुझे एक नवाज़ जैसे उमदा कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला है, उसे कैसे जाने दूं।'
3 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इसके बाद तमन्ना ने कहा- 'जहां तक बात है मौनी रॉय के इस फिल्म को छोड़ने की, तो मुझे अब इस इंडस्ट्री में इतना समय हो गया है कि मुझे पता है कई बार फिल्मकार और कलाकार के बीच अनबन हो जाती है। कई बार किसी कलाकार का उसके निर्माता या निर्देशक के साथ सामंजस्य नहीं बन पाते हैं, इसी कारण वे कई अलग हो जाते हैं। मैने इस विषय पर ज्यादा पूछताछ नहीं की, क्योंकि मैं अपने संगठन बनाने में विश्वास रखती हूं। किसी और से मुझे क्या लेना देना।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tamanna
मिल्क ब्यूटी के नाम से मशहूर तमन्ना भाटिया इस फिल्म के अलावा कंगना रनौत की फिल्म क्वीन के तमिल रीमेक आनंदो ब्रह्मा और तेलुगू पीरियड फिल्म साई रा पर काम कर रही हैं। हालांकि तमन्ना फिल्म बाहुबली के बाद एक बार और किसी पीरियड फिल्म पर काम नहीं करना चाहती थी। लेकिन इस फिल्म की कहानी और कलाकारों के चलते तमन्ना ने बिना कुछ सोचे समझे इसके लिए हामी भरदी।
विज्ञापन
5 of 5
तमन्ना
- फोटो : getty images
बता दें कि पीरियड फिल्म में तमन्ना के साथ दक्षिणी सुपरस्टार चिरंजीवी और फिल्मी जगत के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।