{"_id":"5c531b81bdec22738c0f134f","slug":"tamannah-bhatia-backs-rajkumar-hirani-on-rape-allegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Metoo राजकुमार हिरानी के बचाव में उतरीं 'बाहुबली' की एक्ट्रेस, बोलीं- जब तक...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Metoo राजकुमार हिरानी के बचाव में उतरीं 'बाहुबली' की एक्ट्रेस, बोलीं- जब तक...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Metoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
#MeToo के तहत जब से फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी का नाम आया है तब से इस अभियान ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शरमन जोशी, जावेद अख़्तर, ऋचा चड्ढा, दिया मिर्जा के बाद अब राजकुमार को सपोर्ट करने फिल्म 'बाहुबली' की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया सामने आई हैं। बता दें कि फिल्म 'संजू' में बतौर डायरेक्टर काम कर चुकी एक महिला ने राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण जैसे गम्भीर आरोप लगाए हुए हैं।
Trending Videos
2 of 5
Tamannah
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी देर-सवेर राजकुमार हिरानी के मामले में कूद पड़ी हैं। उन्होंने कहा 'जब तक इस तरह का कोई आरोप साबित नहीं हो जाता तब तक उनका सम्मान कम नहीं करना चाहिए'। तमन्ना ने आगे कहा कि यह समस्या फिल्म जगत तक ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Tamannah Bhatia
तमन्ना ने मीटू पर बोलते हुए कहा कि इस अभियान का सम्मान किया जाना चाहिए ना कि इसे पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल करे। क्योंकि अगर किसी ने अपने निजी फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया तो यह अभियान जल्द ही मिट जाएगा। इसलिए लोगों को इस बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
4 of 5
Tamannah
तमन्ना ने आगे कहा 'लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है, क्योंकि इससे लोगोंं के अंदर ऐसी कोई भी बुरी हरकत करने से पहले एक डर सामने आएगा और फिर समस्या अपने आप ही कम होती चली जाएगी।'
विज्ञापन
5 of 5
tamannah
बात करें तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस में बनने जा रही फिल्म 'खामोशी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में तमन्ना के अलावा भूमिका चावला और मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा भी होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X