{"_id":"5c530e2dbdec2273a83b9a85","slug":"deepika-padukone-ex-boyfriend-will-marry-on-valentine-day-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर नीति मोहन से शादी करेंगे निहार पांड्या, दीपिका का एक्स ब्वॉयफ्रेंड कहलाना पसंद नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेलेंटाइन डे पर नीति मोहन से शादी करेंगे निहार पांड्या, दीपिका का एक्स ब्वॉयफ्रेंड कहलाना पसंद नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nihar pandya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता और दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। पहला तो यह है कि वह कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में एक किरदार में नजर आए और दूसरा वह अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि वह अगले महीने की 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन शादी रचाने जा रहे हैं। वह गर्लफ्रेंड और गायिका नीति मोहन संग इस खास दिन सात फेरे लेंगे।
2 of 5
nihar pandya, neeti mohan
- फोटो : instagram
मुंबई मिरर को बताते हुए निहार ने इस बात का खुलासा किया था। इससे पहले उनकी शादी की खबरें जोर पकड़ रही थीं लेकिन शादी की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया था। बता दें कि निहार और नीति पिछले एक साल से साथ बताए जा रहे हैं। नीति ने बॉलीवुड फिल्मों में एक से एक हिट सॉन्ग गाए हैं।
इससे पहले निहार ने शादी से ठीक पहले दीपिका के साथ अपने संबंधों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि 'मैं नहीं चाहता हूं कि अपनी शादी वाले दिन मैं न्यूज हेडलाइंस में रहूं कि दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की शादी होने जा रही है, मैं चाहता हूं खुद की पहचान से ही मुझे जाना जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nihar pandya
निहार ने आगे बताया था कि 'दीपिका को लेकर मेरे मन में कोई शिकायत या कड़वाहट नहीं है। मैं दीपिका और रणवीर को शादी की शुभकामनाएं देता हूं।' बता दें कि निहार और दीपिका उस वक्त एक-दूसरे को डेट करते थे जब दोनों स्ट्रगलर थे। दीपिका और निहार की मुलाकात करीब 10 साल पहले एक्टिंग स्कूल में हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दीपिका को तो अपने करियर में खूब तरक्की मिली लेकिन निहार को कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
5 of 5
nihar pandya
दीपिका और निहार 3 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने ब्रेकअप का फैसला कर लिया। मुंबई में आने के बाद दीपिका निहार के घर पर ही रहा करती थीं। उसके बाद कुछ समय तक दीपिका ने रणबीर कपूर को भी डेट किया लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं। उस वक्त उन्हें रणवीर सिंह ने सपोर्ट किया और इस तरह दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।