{"_id":"5c530082bdec2273aa6bac31","slug":"sunny-leone-is-spotted-at-mumbai-airport-with-twins","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर जुड़वा बच्चों संग दिखीं सनी लियोन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एयरपोर्ट पर जुड़वा बच्चों संग दिखीं सनी लियोन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिलहाल फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं सनी लियोन फिल्मों और आइटम नंबर से दूर हैं। हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट पर अपने जुड़वा बच्चों संग दिखाई दीं। एक बच्चे को सनी ने तो दूसरे को उनकी केयरटेकर नैनी ने गोद में लिया हुआ था। इस दौरान सनी बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने सियान रंग का ट्रैक सूट पहना हुआ था।
2 of 5
sunny leone
बता दें कि सनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सनी और उनके बच्चों की तस्वीरें इस तरह वायरल हुई हो। इससे पहले सनी के पति डेनियल वेबर अक्सर बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों डेनियल ने एक शर्टलेस तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके बच्चे भी थे।
3 of 5
sunny leone
शायद ही आपको पता हो कि बीते वर्ष 2018 में सनी और डेनियल सरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे। इससे पहले इस कपल ने एक लड़की निशा को भी गोद लिया हुआ है। ऐसे में अब इस कपल के पास तीन बच्चे हैं। निशा गोद ली हुई है और नोआ और अशर सरोगेसी से हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny leone
वहीं, बीते दिनों सनी अपने जुड़वा बच्चों संग गंगा घाट पर भी नजर आई थीं। यहां पर सनी ने अपने माता-पिता की अस्थियों को विसर्जित किया था। फिलहाल सनी अपने परिवार संग समय बिता रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
बता दें कि इससे पहले सनी पर एक निर्माता ने पैसे वापस ना करने का आरोप लगाया था। निर्माता का कहना था कि सनी को एक आइटम नंबर करने के लिए 5 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट दिया गया था लेकिन ना तो सनी शूट करने आईं और ना ही ये रकम वापस की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।