{"_id":"641d9672406f66888701169a","slug":"tamil-actress-aishwarya-rajesh-twitter-account-hacked-tagged-elon-musk-and-said-this-2023-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rajesh: तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक, एलन मस्क को टैग कर की यह अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aishwarya Rajesh: तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक, एलन मस्क को टैग कर की यह अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:54 PM IST
सार
तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद एक्ट्रेस के पब्लिसिस्ट ने एलन मस्क को टैग कर यह मैसेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राजेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश भी साइबर क्राइम की शिकार हो गई हैं। 24 मार्च, शुक्रवार की सुबह साउथ डीवा के ट्विटर अकाउंट से हैरान करने वाले ट्वीट किए गए, जिसे देख उनके फैंस दंग रह गए। हालांकि, कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या राजेश के पब्लिसिस्ट ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की पुष्टि की कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।
2 of 5
ऐश्वर्या राजेश
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के पब्लिसिस्ट ने ट्वीट कर लिखा, 'एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। तब तक, फैंस और फॉलोअर्स से अनुरोध किया जाता है कि वह उनके अकाउंट से किए गए किसी भी ट्वीट पर ध्यान न दें।'
3 of 5
ऐश्वर्या राजेश
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के पब्लिसिस्ट की ओर से दूसरा ट्वीट एलन मस्क को टैग कर किया गया। इसमें एक्ट्रेस की ओर से उनके ट्विटर अकाउंट को रिकवर करने की मांग की गई है। ट्वीट में लिखा है,'डियर मिस्टर एलन मस्क, मैं साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का पब्लिसिस्ट हूं, जिनकी भारत और विदेशों में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हम आपका ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं कि सुश्री ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। हम इस मुद्दे को हल करने का आपकी टीम से अनुरोध करते हैं।
ऐश्वर्या राजेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में द ग्रेट इंडियन किचन, ड्राइवर जमुना और रन बेबी रन जैसी फिल्मों में देखा गया। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को मोहनदास, पुलिमदा और अजयंते रंदम मोशनम जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती नजर आएंगी।
गौरतलब हो कि ऐश्वर्या की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फॉलोइंग है। फैंस, एक्ट्रेस की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। ऐश्वर्या राजेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट करती हुई फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।