{"_id":"5ac07f894f1c1bc1618b4c96","slug":"tamil-film-director-cv-rajendran-died-at-the-age-of-81-in-chennai-after-prolonged-illness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर, श्रीदेवी और शम्मी आंटी के बाद इस फेमस डायरेक्टर का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर, श्रीदेवी और शम्मी आंटी के बाद इस फेमस डायरेक्टर का निधन
Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
CV Rajendran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में बीते काफी दिनों से एक के बाद एक बुरी खबर मिल रही है। कई दिग्गज कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस कड़ी में तमिल फिल्म डायरेक्टर सीवी राजेन्द्रन का नाम जुड़ गया है। राजेन्द्रन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया।
2 of 5
CV Rajendran
राजेन्द्रन हार्ट अटैक की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत में सुधार भी हो रहा था लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया। राजेन्द्रन के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। इस समय उनका बेटा यूएस में है जिसके आने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
3 of 5
CV Rajendran
सीवी राजेन्द्रन ने कई सारी फिल्मों को डायरेक्ट किया है जिसमें कलट्टा कल्याणम, सुमांती एन सुंदरी, राजा, नीधी फिल्में शामिल हैं। राजेन्द्रन फेमस स्क्रीनराइटर सीवी श्रीधर के रिश्तेदार है। राजेन्द्रन ने करियर के शुरुआती दौर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर 'मीना सोरघम' फिल्म में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kalatta Kalyanam
यहां तक कि शिवाजी गनेशन और जयललिता को बड़े पर्दे पर एक साथ लाने में इनका बड़ा योगदान है। इस फिल्म का नाम 'कलट्टा कलयाणम' है। इसके साथ ही शिवाजी गनेशन के बेटे को पहली बार बड़े पर्दे पर इन्होंने ने ही ब्रेक दिया था फिल्म का नाम 'सगिली' है। इन्होंने शिवाजी के साथ करीबन 20 फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Sivaji Ganesan
सीवी राजेन्द्रन ने न केवल तमिल बल्कि कई और भाषाओं में भी हाथ आजमाया। इसमें तेलगू, मलयालम,कन्नड़ और हिंदी शामिल हैं। डायरेक्शन के अलावा दो फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है जिनका नाम 'वीतनम कॉलोनी' और 'वन मोर' है। आपको बता दें, बीते कुछ दिनों में फिल्म इंडस्ट्री ने कई नायाब हीरों को खो दिया है जिसमें श्रीदेवी, शम्मी आंटी और नरेन्द्र झा शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।