{"_id":"5c4945c3bdec2273a74cf5eb","slug":"tamil-nadu-milk-dealers-complaining-police-to-seek-ban-paal-abhishekam-on-actors-cutouts-and-banners","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार के पोस्टर को दूध से नहलाने पर परेशान हुए मिल्क डीलर्स, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार के पोस्टर को दूध से नहलाने पर परेशान हुए मिल्क डीलर्स, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
Thu, 24 Jan 2019 10:27 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत के दर्शकों के बीच उनके पसंदीदा सुपरस्टार की दीवानगी हमेशा से चर्चा में रही है। यही वजह है जो यह दर्शक और फैंस उनकी फिल्म के पोस्टर और तस्वीरों को दूध से नहलाते हैं। ऐसे में दूध की काफी बर्बादी देखने को मिलती है। इसको देखते हुए तमिलनाडु मिल्क डीलर्स कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन कई बार साउथ के सभी सुपरस्टार से अपील कर चुके हैं कि वह अपने फैंस को इस तरह से दूध की बर्बादी करने से रोकें।
Simbu
- फोटो : social media
इस बीच साउथ एक्टर सिंबू ने अपने फैंस के गुजारिश की है कि उनकी आने वाली फिल्म Vandha Rajavathaan Varuven का पाल अभिषेकम (पोस्टर को दुध से नहलाना) ना करें। वहीं खबर ये भी है कि दूध की बर्बादी को देखते हुए एसोसिएशन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सुपरस्टार की फिल्म रिलीज के दौरान कई लोग दुकान से दूध का पैकेट चोरी करके ले जाते हैं।
Rajinikanth
- फोटो : social media
इसके अलावा एसोसिएशन ने पुलिस में शिकायत की है कि इस तरह की चोरी की वजह से उन्होंने काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत के साथ ही इन्होंने पुलिस के सामने अपनी मांग भी रखी है। एसोसिएशन के अनुसार, राज्य में सितारों के पोस्टर पर पाल अभिषेकम पर प्रतिबंध, ढेर सारा दूध बर्बाद ना हो इसके लिए जरूरी उपाय और किसी सुपरस्टार की फिल्म रिलीज होने से पहले दूधवालों की दुकान पर पुलिस सुरक्षा रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajith
- फोटो : social media
तमिलनाडु मिल्क डीलर्स कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस से जल्द ही अपनी इस मांग को संज्ञान में लेने के लिए कहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष का दावा है कि पाल अभिषेकम पर प्रतिबंध के लिए वह साल 2015 में मांग कर रहे हैं। इसके लिए एसोसिएशन ने साउथ फिल्मों से सभी सुपरस्टार रजनीकांत, अजीत,विजय सहित कई सुपरस्टार से बात भी की,लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
Kamal Haasan
- फोटो : social media
इसके बाद अब एक्टर सिंबू ने अपने फैंस से अनुरोध किया है कि वह उनकी फिल्म के पोस्टर पर दूध की बर्बादी ना करें। संबू के अलावा इससे पहले सुपरस्टार कमल हासन और सिवकार्थिकेयन ने भी फैंस से अनुरोध कर चुके हैं। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में एक्टर के फैंस उनकी फिल्म रिलीज होने पर ढेर सारे दूध से उनके पोस्टर नहलाते हैं।