सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

#ThrowBackThursday 20 साल डेट करने के बाद हनी सिंह ने रचाई थी शादी, स्कूल से शुरू हुई थी लव-स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Jan 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday Picture Of  Yo Yo Honey Singh wife Shalini Singh
हनी सिंह

जाने माने सिंगर हनी सिंह ने अपनी शादी की आठवीं सालगिरह पर पत्नी शालिनी के साथ एक फोटो शेयर की है। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का वो फोटो शेयर किया है जिसमें वह पगड़ी पहने दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी शालिनी दुल्हन के रूप में बहुत प्यारी लग रही हैं। #Throwbackthursday में आज बात करते हैं हनी सिंह और शालिनी की ।

Trending Videos
Throwback Thursday Picture Of  Yo Yo Honey Singh wife Shalini Singh
हनी सिंह
हनी इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सिंगर्स में शामिल हैं, जिसने गानों के बगैर हर शादी, हर पार्टी अधूरी लगती है।पंजाब से शुरुआती पढ़ाई के बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। दिल्ली आने के बाद हनी ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। यहीं उनकी मुलाकात शालिनी से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday Picture Of  Yo Yo Honey Singh wife Shalini Singh
हनी सिंह
स्कूलिंग के बाद हनी सिंह म्यूजिक की डिग्री के लिए लंदन चले गए लेकिन दोनों में प्यार बना रहा। लंदन से लौटने के बाद हनी और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली। हालांकि सिंगर और रैपर हनी सिंह ने शुरुआत में अपनी शादी की बात छुपाकर रखी और खुद को सिंगल बताते रहे।
Throwback Thursday Picture Of  Yo Yo Honey Singh wife Shalini Singh
हनी सिंह

साल 2011 में जब उनकी शादी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं तो उनका कहना था कि ये फोटोशूट की तस्वीरें हैं। आखिरकार शादी के चार साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' (2014) में शादी की बात कबूल कर ली थी।

विज्ञापन
Throwback Thursday Picture Of  Yo Yo Honey Singh wife Shalini Singh
हनी सिंह - फोटो : self
हनी गंभीर मानसिक बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से जुझ चुके हैं। कहा तो यह भी गया कि उन्होंने रिहैब सेंटर में इलाज कराया है। खैर अब हनी पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्होंने बॉलीवुड में वापसी भी कर ली है। हनी सिंह का नया गाना 'मखना' सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed