{"_id":"5e0c2c908ebc3e879a409cb0","slug":"tamil-tv-actress-s-devi-murder-his-ex-boyfriend-ravi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री ने पति के सामने कर दी एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या, फिर से रिश्ते में आने का बना रहा था दबाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री ने पति के सामने कर दी एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या, फिर से रिश्ते में आने का बना रहा था दबाव
तमिल टीवी एक्ट्रेस एस देवी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड को अपने पति के सामने ही जान से मार दिया । 42 साल की इस एक्ट्रेस ने अपनी बहन के कोलाथुर स्थित घर में सोमवार तड़के इस वारदात को अंजाम दिया ।
2 of 5
क्राइम की खबरें
खबर के मुताबिक, बॉयफ्रेंड एक्ट्रेस से दोबारा रिश्ते में लौटने की बात कह रहा था । इस वजह से एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई । एक्ट्रेस ने इस वारदात के बाद खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया ।
3 of 5
क्राइम न्यूज (फाइल फोटो)
जांच के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस के पति बी. शंकर और बहन एस. लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही पुलिस ने बहन के पति को भी अरेस्ट किया है । सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड का नाम एम रवि था और उसकी उम्र 38 साल थी । रवि फिल्मों में तकनीशियन का काम करता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
murder
- फोटो : social media
एस देवी टीवी सीरियल में साइड रोल करती थीं । इसी दौरान सेट पर रवि और एस देवी की मुलाकात हुई थी । यहीं पर दोनों का अफेयर शुरू हो गया । दो साल पहले देवी के परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया था । उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने के लिए देवी पर दबाव डाला ।
विज्ञापन
5 of 5
murder
- फोटो : social media
रविवार को रवि, देवी को ढूंढते हुए लक्ष्मी के घर पहुंच गया था । वहां उसने लक्ष्मी से कहा कि देवी से फिर से मिलाने के लिए उसकी मदद करें । तब लक्ष्मी ने देवी को फोन कर घर पर बुलाया और परिवार के साथ मिलकर रवि की हत्या कर दी । रवि बेहोश हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा । कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।