अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज तांडव का विरोध जारी है। इस बीच वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर ने माफी मांग ली है। उनके माफी मांगने पर अब कंगना रणौत ने ट्वीट किया है। अभिनेत्री ने कहा कि क्या वे अपनी फिल्मों में इस तरह से अल्लाह का मजाक बना सकते हैं।
‘तांडव’ विवाद पर कंगना रणौत ने अली अब्बास जफर पर साधा निशाना, बोलीं- ‘है हिम्मत, अल्लाह का मजाक उड़ाने की?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट को टैग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। कपिल मिश्रा ने लिखा कि ‘अली अब्बास जफर जी, कभी अपने मजहब पर मूवी बनाकर माफी मांगिए। सारी अभिव्यक्ति की आजादी हमारे ही धर्म के साथ क्यों? कभी अपने एकमात्र ईष्ट का भद्दा मजाक उड़ाकर भी शर्मिंदा होइए। आपके अपराधों का हिसाब भारत का कानून करेगा। जहरीला कंटेट वापस लीजिए, तांडव को हटाना ही पड़ेगा।'
कपिल मिश्रा के ट्वीट को टैग करते हुए कंगना लिखती हैं कि ‘माफी मांगने के लिए बचेगा कहां? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मजाक उड़ाने की?’
माफ़ी माँगने केलिये बचेगा कहाँ? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फ़तवा निकाल देते हैं लिब्रु मीडिया वर्चूअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ़ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफ़ाई किया जाएगा, बोलो @aliabbaszafar है हिम्मत अल्लाह का मज़ाक़ उड़ाने की ? https://t.co/NYASyuVS2i
इससे पहले कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ‘समस्या सिर्फ हिंदू फोबिक कंटेट की नहीं है, बल्कि यह रचनात्मक रूप से खराब है। हर लेवल पर आपत्तिजनक है, इसलिए जानबूझकर विवादस्पद सीन रखे गए हैं। उन्हें न सिर्फ आपराधिक इरादों के लिए बल्कि दर्शकों को प्रताड़ित करने के लिए जेल में डाल देना चाहिए।‘
क्या है पूरा विवाद?
तांडव के कई सीन को लेकर आपत्ति जताई गई है। आरोप है कि इसके जरिए भावनाओं को आहत किया गया है। विवाद बढ़ता देख निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी पूरी टीम की ओर से माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को अपमानित करने का या किसी धर्म और राजनीति पार्टी के अपमान का नहीं था।