मशहूर फिल्मकार एसएस राजामौली की फिल्म सीरीज 'बाहुबली' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इसके मुख्य अभिनेता प्रभास के सितारे जितने बुलंद हैं, उतना ही राष्ट्रीय स्तर पर काम राणा डग्गुबाती भी कर रहे हैं। पैन इंडिया स्टार बनने की उनकी भी तैयारी पूरी है और इसी कड़ी में एक वेब शो 'मिशन फ्रंटलाइन' में बीएसएफ का जवान बनकर काम किया है। राणा की तैयारी पैन इंडिया स्टार बनने की है इसलिए उनके आने वाली योजनाएं भी उसी तरह की बनती दिख रही हैं।
बाहुबली के 'भल्लालदेव' ने पाकिस्तान बॉर्डर पर उठाई बंदूक, बदन पर बीएसएफ की वर्दी का ये है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'मिशन फ्रंटलाइन' की लॉन्चिंग के लिए रखी गई एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राणा ने सिनेमा में भाषाओं की बंदिशें होने से इंकार किया। राणा ने कहा कि किसी भी सामग्री को अलग-अलग भाषाओं में बनना बहुत ज्यादा जरूरी है। जाहिर कि अलग-अलग भाषाओं में कोई भी सामग्री उपलब्ध होने पर वह देश के हर दर्शक तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब रहेगी। लेकिन, दूसरी बात राणा ने यहां पर यह भी कही कि बहुत से शोज ऐसे भी होते हैं जहां पर भाषा की कोई जरूरत ही नहीं होती।
‘अमर उजाला’ के सवाल पर राणा ने कहा, 'सामग्री का अलग अलग भाषाओं में बनना भी जरूरी है लेकिन हम बहुत से शोज ऐसे भी देखते हैं जहां पर हमें किसी भाषा की जरूरत नहीं होती। सब कुछ हमें वैसे ही समझ में आ जाता है। हमारा यह शो भी ठीक वैसा ही है जहां पर किसी भाषा की जरूरत नहीं है। यह अपने आप में ही एक भाषा है जो लोगों को आपस में जोड़ देगा।' राणा की बात को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण एशिया में डिस्कवरी के कंटेंट डायरेक्टर सई अभिषेक ने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा पैन इंडिया प्रोजेक्ट पर काम करने की ही रहती है।
सई कहते हैं, 'हम ज्यादातर देश की सभी प्रमुख भाषाओं में काम करते हैं जिससे कि हर तरह के दर्शक हमारे प्रोग्राम्स को देख सकें। जब बात किसी स्थानीय भाषा में कोई प्रोजेक्ट बनाने की आती है तो हम उनमें किसी चर्चित चेहरे को लेते हैं। जैसा कि पहले टीवी पर भी देखा गया। हमने अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ भी काम किया। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी शो बनाया और उसे हर भाषा में प्रसारित किया जिससे कि उन शोज की पहुंच पूरे भारत में हो सके। 'मिशन फ्रंटलाइन' बिना भाषा पर ध्यान देने वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जिसमें हिंदी भी शामिल है, तेलुगू भी शामिल है और अंग्रेजी भी है।'
राणा डग्गुबाती ने 'मिशन फ्रंटलाइन' की शूटिंग लगभग 15 दिन में जैसलमेर में खत्म की। बीएसएफ के जवानों के साथ बीते इन दिनों को राणा अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दिन मानते हैं। और वह अपनी डॉक्युसीरीज के जरिए जवानों के संघर्ष को ही दिखाएंगे। राणा डग्गुबाती की अगली फिल्म 'कादन' तीन भाषाओं तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का हिंदी में शीर्षक होगा 'हाथी मेरे साथी'। इसमें राणा के साथ पुलकित सम्राट, जोया हुसैन, श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।