फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अपनी ही शादी से भाग गए थे कपिल शर्मा, जया प्रदा और राज बब्बर के साथ शेयर किया किस्सा

Tue, 19 Jan 2021 10:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 19 Jan 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
When Kapil Sharma Run Away From His Marriage Share Story With Raj Babbar and Jaya prada On The Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन का सबसे चर्चित और पसंद किया जाने वाला कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हर हफ्ते लोगों को गुदगुदाता है। इस शो में हर हफ्ते नए- नए मेहमान आते हैं जो कपिल और उनके पूरी टीम के साथ खूब मस्ती करते हैं। इस दौरान कपिल भी कई बातें इन सेलेब्स के साथ शेयर करते हैं। ऐसे में इस बार इस शो में मेहमान के रूप में अभिनेता और पॉलीटिशियन राज बब्बर और जया प्रदा पहुंचे।

When Kapil Sharma Run Away From His Marriage Share Story With Raj Babbar and Jaya prada On The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram

राज बब्बर और जया प्रदा ने 'द कपिल शर्मा शो' में खूब सारी बातें कीं। इस दौरान कपिल शर्मा ने भी अपनी शादी के दिन को लेकर एक राज इन दोनों सितारों के सामने खोला। कपिल ने राज बब्बर और जया प्रदा के साथ वो किस्सा शेयर किया जिसमें वो अपनी ही शादी से भाग गए थे।

When Kapil Sharma Run Away From His Marriage Share Story With Raj Babbar and Jaya prada On The Kapil Sharma Show
राज बब्बर, जया प्रदा - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल शो में कपिल ने एक्टर-पॉलिटिशियन राज बब्बर से सवाल पूछा कि, 'आप जब भी किसी समारोह में शामिल होते थे तो क्या व्यक्तिगत रूप से स्टेज का जायजा लेते थे?' इस सवाल के जवाब में राज बब्बर ने बताया कि, 'जब मैंने पॉलिटिक्स ज्वाइन की थी उस दौरान हमारी रैली में कई सारे फैन्स आते थे। हम उन्हें पुश नहीं करना चाहते थे। मगर कुछ तो ऐसे थे जो कूदकर चढ़ जाते थे स्टेज पर। भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठा हो जाती थी। स्टेज एक साथ इतने सारे लोगों का भार संभाल नहीं पाता था और टूट जाता था। इसी डर से मैं व्यक्तिगत रूप से एक बार सुनिश्चित कर लेता था कि स्टेज मजबूत है या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Kapil Sharma Run Away From His Marriage Share Story With Raj Babbar and Jaya prada On The Kapil Sharma Show
पत्नी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

राज बब्बर की इस बात को सुनकर कपिल शर्मा ने भी अपनी शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। कपिल ने बताया कि, 'मैं इससे रिलेट कर सकता हूं। ऐसा मेरी खुद की शादी में भी हो चुका है। बहुत सारे लोगों ने स्टेज को घेर लिया था। मैं भागते हुए अपने कमरे में आया और फिर बाहर नहीं निकला।' कपिल ने जैसे ही इस बात को साझा किया वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।

विज्ञापन
When Kapil Sharma Run Away From His Marriage Share Story With Raj Babbar and Jaya prada On The Kapil Sharma Show
परिवार के साथ कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

बता दें कि कपिल शर्मा अपने शो के दौरान कई बार अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ का जिक्र करते रहते हैं। कपिल कई किस्से खुद की जिंदगी से जुड़े हुए भी शेयर करते हैं। बता दें कि कपिल ने साल 2019 में गिन्नी चतरथ के साथ शादी की थी। इन दोनों की एक बेटी अनायरा भी है।

पढ़ें: साजिद खान ने जिया खान से कहा था 'टॉप उतारो', एक्ट्रेस की बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed