फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ अली खान और प्रभास की ‘आदिपुरुष’ का खास शेड्यूल शुरू, निर्देशक ने किया एलान

Tue, 19 Jan 2021 09:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 19 Jan 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Om raut tweet saif ali khan and prabhas starrer adipurush motion capture begins announced
आदिपुरुष का मोशन कैप्चर - फोटो : twitter@omraut

सैफ अली खान और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष एलान के साथ ही यह चर्चा में हैं। मंगलवार को फिल्म के बारे में निर्देशक ओम राउत ने जानकारी दी कि आज यानी 19 जनवरी से फिल्म का मोशन कैप्चर शुरू हो जाएगा। मोशन कैप्चर एक तकनीकी प्रक्रिया है जिसमें कलाकारों के एक्शन सीन्स को डिजिटली रिकॉर्ड किया जाता है। फिर उसमें विजुएल इफेक्ट्स जोड़े जाते हैं।

Om raut tweet saif ali khan and prabhas starrer adipurush motion capture begins announced
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओम राउत ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि ‘मोशन कैप्चर शुरू। आदिपुरुष की दुनिया का निर्माण करने जा रहे हैं।‘ इसके साथ ओम राउत ने अपनी टीम के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। जिसमें सभी ने खास तरह की ड्रेस पहनी हुई है।

Om raut tweet saif ali khan and prabhas starrer adipurush motion capture begins announced
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास राम के किरदार में हैं जबकि सैफ अली खान इसमें रावण का रोल कर रहे हैं। सीता के लिए अभी तक किसी अभिनेत्री के नाम का एलान नहीं किया गया है। हालांकि दीपिका पादुकोण, कीर्ति सेनन और कीर्ति सुरेश के नाम की चर्चा छिड़ चुकी है लेकिन मेकर्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक सिर्फ फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Om raut tweet saif ali khan and prabhas starrer adipurush motion capture begins announced
सैफ अली खान - फोटो : Twitter

जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान फिल्म की शूटिंग मार्च के आस-पास शुरू करेंगे। सैफ चाहते हैं कि करीना कपूर की डिलीवरी के बाद वह अपने बच्चे के साथ पर्याप्त समय बिताएं। बता दें कि जल्द ही करीना अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सैफ पिछले कई महीने से रावण के किरदार के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Om raut tweet saif ali khan and prabhas starrer adipurush motion capture begins announced
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सैफ ने इससे पहले ओम राउत के साथ फिल्म तानाजी- द अनसंग वारियर में काम किया था। अब ओम राउत आदिपुरुष का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। मेगाबजट यह फिल्म 11 अगस्त 2022 में बड़े पर्दे पर आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed