फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: देश प्रेम के मुकाबले में एकता कपूर लाईं ‘गंदी बात’, बाकी ये रहा पूरा ओटीटी कैलेंडर

Tue, 19 Jan 2021 08:58 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 19 Jan 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
amar Ujala This Week On OTT zee5 altbalaji Netflix prime video mx player discovery plus eros now
जीत की जिद, गंदी बात 6 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी के शौकीनों के लिए इस हफ्ते ढेर सामग्री है। इसमें एक्शन है, रोमांस है, ड्रामा है, थ्रिलर है और बच्चों के लिए एनिमेशन भी है। उधर, सिनेमाघरों में इस हफ्ते ऋचा चड्ढा 'मैडम चीफ मिनिस्टर' बन कर आएंगी। इस हफ्ते की जिस वेब सीरीज पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी, वह है जी5 पर रिलीज होने जा रही अमित साध की वेब सीरीज ‘जीत की जिद’। और, क्या है इस हफ्ते मनोरंजन के पिटारे में। आइए देखते हैं।

amar Ujala This Week On OTT zee5 altbalaji Netflix prime video mx player discovery plus eros now
हैलो निंजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

19 जनवरी
नेटफ्लिक्स मंगलवार को अपने प्लेटफॉर्म बच्चों के बीच मशहूर एनिमेशन वेब सीरीज 'हैलो निंजा' के चौथे सीजन से हो रही है। यह कहानी है दो जिगरी दोस्त वीज्ली और जॉर्जी की जो अपनी बेवकूफ बिल्ली के साथ निंजा बन जाते हैं और एक जादुई दुनिया में कदम रखते हैं। वहां उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और उन दिक्कतों से उबर कर वह अपने आपको और दूसरों को बचाते हैं।

amar Ujala This Week On OTT zee5 altbalaji Netflix prime video mx player discovery plus eros now
डॉटर फ्रॉम अनदर मदर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

20 जनवरी
बुधवार को नेटफ्लिक्स अपनी पॉलिटिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'स्पाईक्राफ्ट' का प्रीमियर करेगा। इसी दिन नेटफ्लिक्स अपनी एक और वेब सीरीज 'डॉटर फ्रॉम अनदर मदर' को रिलीज करेगा जो मूल रूप से मैक्सिकन भाषा में बनी है। यह कहानी है दो बच्चों की मांओं की जिनके बच्चे जन्म के समय बदल जाते हैं। जब उन्हें इस बात का पता चलता है तो वह दोनों मांएं मिलकर एक अलग जिंदगी बसाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar Ujala This Week On OTT zee5 altbalaji Netflix prime video mx player discovery plus eros now
गंदी बात 6 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

21 जनवरी
बृहस्पतिवार के दिन एकता कपूर एक बार फिर से वह करने वाली हैं जिसके लिए वह अब मशहूर हैं। वह अपनी सेमी पॉर्न वेब सीरीज 'गंदी बात' का छठा सीजन रिलीज करेंगी, वह भी अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर। वैसे तो अब तक एकता अपनी इस वेब सीरीज के जरिए देश के ग्रामीण इलाकों की कामुक कहानियों को दिखाती रही हैं। लेकिन, इस बार ट्रेलर से पता चलता है कि वह कुछ अलग करने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
amar Ujala This Week On OTT zee5 altbalaji Netflix prime video mx player discovery plus eros now
जामुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

21 जनवरी
एरॉस नाउ बृहस्पतिवार को अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'जामुन' का प्रीमियर करेगा। इस फिल्म में एक पिता का संघर्ष दिखाया गया है जो अपनी बेटी के लिए एक सही लड़का खोजने में जुटा हुआ है। लड़की की आंखों में थोड़ा अंतर है इसलिए उसे ज्यादातर जगहों से नकार दिया जाता है। फिल्म में रघुवीर यादव, श्वेता बसु प्रसाद, सनी हिंदूजा, सौरभ गोयल और कृष्णा बिष्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed