{"_id":"60054e698ebc3e30b91cb79f","slug":"athiya-shetty-and-kl-rahul-rumoured-couple-here-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूं ही नहीं उड़ रहीं अथिया शेट्टी और केएल राहुल के अफेयर की खबरें, इन पांच तस्वीरों में दिखीं नजदीकियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूं ही नहीं उड़ रहीं अथिया शेट्टी और केएल राहुल के अफेयर की खबरें, इन पांच तस्वीरों में दिखीं नजदीकियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
- फोटो : instagram/rahulkl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां हैं जिनका रिश्ता दोस्ती से होते हुए शादी तक जा पहुंचा। हाल फिलहाल की जोड़ियों की बात करें तो अनुष्का-विराट, हार्दिक-नताशा, युवराज-हेजल जैसे अन्य कपल हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया। अब ऐसा लग रहा है कि इस लिस्ट में क्रिकेटर के एल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी का नाम भी जुड़ने वाला है। दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ भी कबूल नहीं किया है लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें तो सबकुछ साफ हो जाता है कि इनका रिश्ता दोस्ती से ऊपर है। दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे। चलिए दिखाते हैं ऐसी ही कुछ खास तस्वीरें जब साथ नजर आए केएल राहुल और अथिया शेट्टी।
2 of 6
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
- फोटो : Instagram/rahulkl
अथिया शेट्टी पांच नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बीते साल अथिया के जन्मदिन पर केएल राहुल ने ये तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें दोनों साथ में नजर आए। तस्वीर में दोनों के बीच नजदीकियां उनके रिश्ते को बयां करने के लिए काफी है।
3 of 6
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
- फोटो : instagram/athiyashetty
केएल राहुल का जन्मदिन 18 अप्रैल को होता है। अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर केएल राहुल के साथ तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अथिया राहुल के कंधे पर सिर रखकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अथिया शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माइ पर्सन...'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
- फोटो : Instagram/rahulkl
तस्वीर तब की है जब अथिया और केएल राहुल थाईलैंड छुट्टियां मनाने गए थे। इसी जगह की एक तस्वीर क्रिकेटर ने उस वक्त अपने इंस्टाग्राम से शेयर की थी जिसमें अथिया भी नजर आ रही थीं। केएल राहुल ने जो तस्वीर शेयर की थी उसके साथ कैप्शन में लिखा- 'हैलो, देवी प्रसाद...?' बता दें कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'हेरा-फेरी' का ये मशहूर डायलॉग है।
विज्ञापन
5 of 6
केएल राहुल, अथिया शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अथिया और केएल राहुल नए साल का जश्न मनाने थाईलैंड गए थे। जहां दोनों के दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, अभिनेता आदित्य सील और उस्माह सिद्दीकी भी थे। सामने आई एक तस्वीर में सभी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।