{"_id":"6005b2a095a97b073229bd9f","slug":"not-only-tandav-these-five-web-series-create-controversy-a-suitable-boy-pataal-lok-leila-sacred-games","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तांडव के अलावा ये पांच वेब सीरीज भी हैं विवादित, किसी पर एंटी हिंदू तो किसी पर जिहाद को बढ़ावा देने का लगा आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तांडव के अलावा ये पांच वेब सीरीज भी हैं विवादित, किसी पर एंटी हिंदू तो किसी पर जिहाद को बढ़ावा देने का लगा आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बेव सीरीज
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों रिलीज हुई सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' पर खूब हंगामा हो रहा है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि जब किसी वेब सीरीज को लेकर इतना बवाल हो रहा है, इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। आज आपको कुछ ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताते हैं जिन्हें बैन करने की मांग की जा चुकी है।
2 of 6
ए सूटेबल ब्वॉय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स पर पिछले साल स्ट्रीम हुई 'ए सूटेबल ब्वॉय' वेब सीरीज में ईशान खट्टर और अभिनेत्री तब्बू के बीच रोमांस दिखाया गया था। वेब सीरीज में एक ऐसा सीन था, जिसमें मुख्य किरदार लता और कबीर को एक मंदिर में किस करते दिखाया गया। इस बात को लेकर लोग भड़क गए और इसे बैन करने की मांग होने लगी।
3 of 6
पाताल लोक
- फोटो : Amazon Prime Video
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक भी बीते साल मुश्किलों से घिर गई थी। इस पर लोगों ने पुलिस की गलत छवि पेश करने, हिंदू विरोधी, ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप लगाए थे। लोगों का कहना था कि इसमें फिल्म में त्यागी, गुर्जर समाज की गलत छवि पेश की गई। हिंदुओं को मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग करने वाला बताया गया है। हिंदू देवी-देवताओं के सामने मंदिर और आश्रम में मांसाहार खाते दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
द फैमिली मैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोज वाजपेई की वेब सीरीज 'फैमिली मैन' को लेकर भी कई संगठनों ने आरोप लगाए थे। कहा गया कि इसके सहारे एंटी-नेशनलिज्म और जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
लीला
- फोटो : twitter
दीपा मेहता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'लीला' भी मुसीबत में फंस गई थी। इसमें डिस्टोपियन भारत की दुनिया दिखाई गई थी, जिसमें धार्मिक कट्टरपंथ चरम पर है। इस शो पर लगातार एंटी हिंदू और एंटी नेशनल होने के आरोप भी लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।