निर्देशक अली अब्बास जफर की नई वेब सीरीज 'तांडव' आज ही (15 जनवरी) को रिलीज हुई है। इस वेब सीरीज पर रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गई है। इस वेब सीरीज के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक समूह बन गया है जो इसे पसंद नहीं कर रहा है। इस वेब सीरीज में एक दृश्य है जिसमें अभिनेता जीशान अय्युब एक हास्य नाटक के दौरान सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। जिसे लोग खासा पसंद नहीं कर रहे हैं।
'तांडव' वेब सीरीज पर छिड़ा विवाद, भगवान 'शिव' के अपमान का लगा आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये वेब सीरीज छात्र आंदोलनों की बात करती है। किसानों से जमीन छीने जाने की सियासी साजिशों की बात करती है। इसके साथ साथ ये सीरीज वामपंथ और दक्षिणपंथ के तमाम भेद खोलने की कोशिश भी करती दिखती है। सीरीज पूरी देखने के बाद लोग इसमें सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया के किरदारों की गालियों पर मुंह बना रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों को आपत्ति जीशान अय्युब के एक दृश्य पर भी है।
जिस दृश्य को लेकर बवाल मचा है, उसमें दिखाया गया है कि जवाहर लाल यूनीवर्सिटी जैसी दिखती विवेकानंद यूनीवर्सिटी में वामपंथी छात्रों और दक्षिणपंथी छात्रों के गुटों की राजनीति शुरू हो रही है। दृश्य में नारद बना कलाकार दक्षिणपंथी नेता को श्रीराम से जोड़ते हुए उसके फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर बढ़ने की बात करता है तो जीशान का किरदार कहता हैं, 'क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या?' यह दृश्य पूरा नहीं हो पाता है क्योंकि नाटक के दौरान पीसीआर में बैठे एक मुस्लिम छात्र नेता को इसी बीच पुलिस उठा ले जाती है और शिवा उसे बचाने के लिए थाने में छात्रों की पूरी फौज लेकर पहुंच जाता है।
अब सोशल मीडिया पर यूजर्स सीरीज के इस दृश्य को साझा करते हुए इसे लेकर विरोध जता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने से साझा करते हुए लिखा, 'अली अब्बास तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर हैं और इसमें पूरी तरह से लेफ्ट विंग के एजेंडे को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग को ग्लोरिफाई कर रहे हैं।' इसके साथ कई यूजर्स इसे भगवान 'शिव' का अपमान भी बता रहे हैं।
Ali Abbas Zafar is the Director of #Tandav totally based on his LW propaganda, glorifying Tukde Tukde gang n also #ZesanAyyub showed Lord Shiva abusing on the stage. Degrading FoE. #BoycottTandavpic.twitter.com/1Qtu4YTBow About 1 Billion Hindμs are around the world still they are not afraid to make fun of our gods because they know Hindμs will do nothing.
Director is M
There are 2 things you can do. Either you can just sit & watch or come out your homes and do what they do when others insult their god.#Tandav pic.twitter.com/G2fLMwYE2b
Most of cast is M
But series name is #Tandav Protagonist is named as "Shiva" has "Trishul" in his hand
How they use every platform 2 promote der narrative by showing HinduGods in poor light & term is as "FOE" & influence youngsters#BoycottTandav#TandavOnPrime pic.twitter.com/zqqW1iNqY8
वहीं इस वेब सीरीज के एक अन्य सीन को लेकर भी विरोध जताया जा रहा है। इस सीन में डीनो मोरिया संधाय मृदुल से कहते हैं, 'जब एक छोटी जाति का आदमी एक ऊंची जाति की औरत को डेट करता है न तो वह बदला ले रहा होता है, सिर्फ उस एक औरत से।' इस सीन पर आपत्ति जताते हुए कुछ यूजर्स ने इसे हिंदू विरोधी प्रॉपेगेंडा बता रहे हैं तो कई लोग इसका बचाव भी कर रहे हैं।
Is this a Truth or just a
Propaganda???#TandavOnPrime #Tandav #Antihindubollywood #Hindu pic.twitter.com/CRNq8Ne8tK