फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल का खुलासा, बेटी नीसा के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में अजय को पता चला तो करेंगे ऐसा बर्ताव

Fri, 27 Dec 2019 06:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 27 Dec 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Tanhaji Actress Kajol Says If Ajay Devgn Know About Nysa Boyfriend He Will Stand With a Shotgun
Ajay Devgn Family - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर अजय को काफी शांत स्वभाव का माना जाता है। लेकिन ऐसा उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल नहीं मानती हैं। काजोल का मानना है कि अजय अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। खासकर जब बात उनकी बेटी नीसा देवगन की हो, तो अजय बंदूक उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Tanhaji Actress Kajol Says If Ajay Devgn Know About Nysa Boyfriend He Will Stand With a Shotgun
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

अंग्रेजी वेबसाइट हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार काजोल से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि लव और रिलेशनशिप को लेकर सलाह लेनी हो तो नीसा और युग किसके पास जाएंगे? इस सवाल के जवाब में काजोल ने कहा कि, 'नीसा मेरे ही पास आएगी। क्योंकि अजय इस तरह के इंसान हैं जो ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सुनते ही प्रोटेक्टिव नेचर दिखाते हुए 'शॉटगन लेकर खड़े हो जाएंगे'।

Tanhaji Actress Kajol Says If Ajay Devgn Know About Nysa Boyfriend He Will Stand With a Shotgun
Ajay Devgn, Kajol and Yug - फोटो : twitter

वहीं काजोल ने आगे कहा, 'युग जरूर अपने पिता अजय के पास जाएगा। क्योंकि वो अजय को काफी कूल मानता है।' काजोल ने बताया कि अजय अपने बच्चों के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। उनका बस चले तो वो बच्चों की हर चीज में दकल देने लग जाएं और उनसे जुड़ी हर चीज को ट्रैक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanhaji Actress Kajol Says If Ajay Devgn Know About Nysa Boyfriend He Will Stand With a Shotgun
पिता अजय के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में अजय ने बेटी नीसा के ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है। दरअसल मई में अजय के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया था जिसके अगले ही दिन नीसा को सैलून में देखा गया था। जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा था। वहीं इसके सात महीने बाद अब अजय ने बेटी का बचाव करते हुए कहा, 'उस दौरान बच्चे काफी रो रहे थे और पिता के निधन के एक दिन बाद मैंने ही बेटी को बाहर भेज दिया था ताकि उनका मूड थोड़ा ठीक हो जाए।'

विज्ञापन
Tanhaji Actress Kajol Says If Ajay Devgn Know About Nysa Boyfriend He Will Stand With a Shotgun
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि काजोल और अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज होगी।

पढ़े: दादा के निधन के अगले ही दिन सलून जाने पर नीसा को किया गया था ट्रोल, अब अजय देवगन ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed