फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण ने अजय देवगन को खुलेआम कहा था 'जीजू', काजोल के मना करने पर भी अब अभिनेता ने बोल दी ऐसी बात

Tue, 07 Jan 2020 01:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jan 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Tanhaji The Unsung Warrior actor Ajay Devgn reaction on Karan Johar called him jiju
Ajay Devgn, Kajol, Karan Johar - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल अपनी फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में इन दोनों कलाकार के अलावा अभिनेता सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' के लिए अजय देवगन और काजोल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में ये दोनों कलाकार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। जहां कपिल ने अजय को एक पुराना किस्सा बताया है।

Tanhaji The Unsung Warrior actor Ajay Devgn reaction on Karan Johar called him jiju
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन और काजोल ने द कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर काफी मस्ती की। खास बात ये है कि अजय देवगन से पहले अभिनेत्री काजोल मशहूर फिल्ममेकर और अपने करीबी दोस्त करण जौहर के साथ कपिल के शो में आ चुकी हैं। शो में आकर कपिल ने करण से काफी मेजदार सवाल किए थे। कपिल ने उनसे पूछा था कि  'सुना है आप काजोल के पति अजय देवगन को जीजू कहते हैं।' इस सवाल का जवाब देते हुए करण जौहर ने तब कहा था, 'अभी तक तो नहीं कहता हूं लेकिन अब ये अच्छा आइडिया है अब मैं उन्हें कल सुबह ही मैसेज करूंगा 'अजय जीजू।'

Tanhaji The Unsung Warrior actor Ajay Devgn reaction on Karan Johar called him jiju
kapil sharma, ajay devgn - फोटो : social media

अब जब अजय देवगन और काजोल द कपिल शर्मा शो में पहुंचे तो कपिल शर्मा ने करण जौहर का यही पुराना वीडियो क्लिप दिखाया और पूछा कि क्या करण जौहर ने आपको जीजू कहना शुरू किया ? कपिल के इस सवाल पर अजय देवगन ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा 'लेकिन ये टेक्निकली थोड़ा गड़बड़ हो जाएगा। ' ये सुनते ही काजोल ने अजय को चुप रहने का इशारा किया लेकिन कपिल शर्मा ने कहा, 'मतलब.. कैसे??' इस पर अजय बोले, 'मतलब साली आधी घरवाली होती है न और ये..' ये सुनते ही वहां बैठे दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanhaji The Unsung Warrior actor Ajay Devgn reaction on Karan Johar called him jiju
karan johar - फोटो : social media

गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में अजय देवगन और करण जौहर अपनी फिल्मों को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने लगे थे। इसके पीछे की वजह अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की 'ए दिल है मुश्किल' थी। इन दिनों फिल्मों को लेकर करण और अजय के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि ये दोनों खुलकर एक-दूसरे पर भड़ास निकालने लगे थे। दरअसल 'शिवाय' और करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रही थीं। 

विज्ञापन
Tanhaji The Unsung Warrior actor Ajay Devgn reaction on Karan Johar called him jiju
ajay devgn, kajol - फोटो : Koffee with Karan

इसी क्लैश को देखते हुए अजय देवगन ने करण जौहर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कमाल आर खान यानी केआरके को 'शिवाय' की बुराई करने के लिए 25 लाख रुपये दिए हैं। इसके बाद करण जौहर और अजय देवगन कुछ समय के लिए विवाद हो गया था। हालांकि बाद में करण जौहर और अजय देवगन के बीच कुछ समय बाद खटास खत्म हो गई। आपको बता दें कि 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' फिल्म दस जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

पढ़ें: विराट की इस अंदाज में अजय देवगन ने की तारीफ, कहा- 'कोहली भारतीय टीम के...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed