बॉलीवुड में कुछ फिल्में कर चुकीं तनीषा मुखर्जी का कल यानी 3 मार्च को जन्मदिन था। तनीषा ने अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ मनाया । तनीषा ने बर्थडे केक काटते कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं । वहीं तनीषा की बहन काजोल ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई दी ।
तनीषा मुखर्जी के बर्थडे पर सारी लाइमलाइट ले गईं 76 साल की तनुजा, बिकिनी में आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनीषा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे बर्थडे की शुरुआत बहुत मजेदार है । सभी का शुक्रिया' । वीडियो में तनीषा केक काटते नजर आ रही हैं । तनीषा ने लाल रंग का टॉप पहना है । वहीं तनीषा की मां तनुजा प्रिंटेड कुर्ता पहने दिखीं । एक अन्य तस्वीर में तनीषा अपनी मां के साथ ब्लू कलर की बिकिनी पहने नजर आईं ।
भले ही तनीषा का बर्थडे हो लेकिन सारी लाइमलाइट उनकी मां तनुजा ले गईं । 76 की उम्र में स्विम सूट पहने तनुजा आज भी खूबसूरत दिख रही हैं । कुछ तस्वीरों में तनीषा अपने दोस्तों के साथ नजर आईं । एक फोटो में तनीषा स्विमिंग पूल में चिल आउट करती दिख रही हैं ।
A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji) on
तनीषा अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए किसी रिजॉर्ट में गई थीं । तनीषा ने रिजॉर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही अपनी दोस्तों को धन्यवाद कहा है । उन्होंने लिखा, 'खूबसूरत लड़कियों का शुक्रिया । जिन्होंने मेरे बर्थडे के लिए छुट्टी ली और मेरे बर्थडे को यादगार बना दिया ।'
पांचवें दिन तापसी पन्नू के 'थप्पड़' के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा, फिर भी बजट से दूर