फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanishaa Mukerji: 'एनिमल' की आलोचनाओं के बीच तनीषा मुखर्जी ने बताया इसे महिलावादी फिल्म, समर्थन में कही ये बात

Sat, 20 Jan 2024 04:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jan 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
Tanishaa Mukerji came in support of film Animal actress labelled it as a feminist movie
तनीषा मुखर्जी, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' के जबर्दस्त बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बीच इस फिल्म को आलोचनाएं भी खूब झेलनी पड़ी हैं। दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म को महिला विरोधी बताया तो वहीं, हिंसात्मक दृश्यों पर भी आवाज उठाई। दर्शकों के अलावा इंडस्ट्री के कई सितारों को भी फिल्म महिला विरोधी लगी। हालांकि, इस बीच समर्थन करने वालों की भी कमी नहीं रही। इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है और वो हैं अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी।

Tanishaa Mukerji came in support of film Animal actress labelled it as a feminist movie
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद 'एनिमल' अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ओटीटी पर इस फिल्म की अवधि मूल फिल्म से आठ मिनट अतिरिक्त होगी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर काजोल की छोटी बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने बात की। उन्होंने इसे नारीवादी फिल्म कहा है। तनीषा ने कहा कि 'एनिमल' एंटी फेमिनस्ट फिल्म नहीं है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये फिल्म कई स्तरों पर समानता का समर्थन करने वाली है।

Tanishaa Mukerji came in support of film Animal actress labelled it as a feminist movie
'एनिमल' - फोटो : सोशल मीडिया

तनीषा मुखर्जी ने कई उदाहरण भी दिए। उन्होंने बताया, ' फिल्म में जब रणविजय (रणबीर कपूर) अपनी बहन को प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई के बाद बोलने के लिए प्रोत्साहित करता है, तो ये उसका अपनी बहन को बिजनेस संभालने और अपनी पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का एक तरीका है। यह बेहद शानदार था। साथ ही, जिस तरह से रणबीर का किरदार अपने हनीमून के दौरान अपनी पत्नी रश्मिका को जूते पहनाता है, वह भी दिल को छू लेने वाला है'।
Main Atal Hoon: महाराष्ट्र विधान सभा में 'मैं अटल हूं' की खास स्क्रीनिंग, अध्यक्ष नार्वेकर ने फिल्म को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanishaa Mukerji came in support of film Animal actress labelled it as a feminist movie
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

तनीषा ने आगे कहा, 'फिल्म बहुत सुंदर है और काफी हद तक फेमिनिज्म के पक्ष में है। फिल्म के बहुत से सीन वास्तविक हैं। 'एनिमल' को बहुत शानदार तरीके से लिखा गया है। तनीषा ने आगे कहा कि इंडस्ट्री के लोगों ने जिस तरह से इस फिल्म की आलोचना की है, वह बहुत गलत है। एक्ट्रेस ने कहा कि वे रणबीर कपूर, संदीप रेड्डी वंगा और फिल्म की पूरी टीम के लिए बेहद खुश हैं।
Ram Mandir: इन सितारों ने राम मंदिर निर्माण में यूं दिया योगदान, किसी ने ईंट तो किसी ने दान में दिए पैसे

विज्ञापन
Tanishaa Mukerji came in support of film Animal actress labelled it as a feminist movie
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनो जावेद अख्तर ने इस फिल्म की आलोचना की थी और इसकी सफलता को खतरा बताया था। हालांकि, कई लोगों ने फिल्म को अच्छा भी बताया है। 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के समर्थन में आने वालों में अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल है। कलेक्शन की बात करें तो एनिमल ने दुनियाभर में करीब 900 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
पर्दे पर असल जिंदगी की भाभी के साथ काम कर चुके हैं ये सितारे, रोमांटिक सीन देख लोगों ने बजाई सीटियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed