{"_id":"5d46a7b78ebc3e6d1766ff98","slug":"tanishaa-mukerji-to-amrita-arora-5-bollywood-actress-superhit-but-sister-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजोल ही नहीं इन चार हिट एक्ट्रेस की बहनें भी हैं फ्लॉप, रिंकी तो जी रहीं गुमनामी की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल ही नहीं इन चार हिट एक्ट्रेस की बहनें भी हैं फ्लॉप, रिंकी तो जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 04 Aug 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tanisha, Shamita and Amrita
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुजा की बड़ी बेटी काजोल (Kajol) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। काजोल ने 'कुछ कुछ होता है', 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माइ नेम इज खान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन सभी फिल्मों में काजोल ने साबित कर दिया एक्टिंग के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। खास बात है कि जहां काजोल का नाम आज हिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है तो वहीं उनकी छोटी बहन तनीषा (Tanisha) फ्लॉप रहीं। तनीषा ने कई फिल्में की लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहीं। काजोल का 5 अगस्त को जन्मदिन है। जानिए 4 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो खुद तो स्टार हैं लेकिन उनके बहनें सुपरफ्लॉप।
2 of 5
Malaika and Amrita
- फोटो : file photo
मलाइका ने 90 के दशक से ही बॉलीवुड पर अपना सिक्का जमा रखा है। फिल्म 'दिल से' में सॉन्ग 'छैया-छैया' आज भी लोगों की जुबां पर रटा हुआ है। फिल्म 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' ब्लॉकबस्टर आइटम सॉन्ग है। वहीं उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा को वह मुकाम हासिल नहीं हो पाया जो उनकी बड़ी बहन ने पाया है। अमृता फिल्मों में लंबे वक्त से नजर नहीं आईं हालांकि अक्सर बहन के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट हो जाती हैं।
3 of 5
Shilpa and Shamita
- फोटो : file photo
स्लिम फिट फिगर के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर हमेशा सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान खान तक के साथ एक से एक हिट फिल्म दी हैं। यहां तक कि सबसे ज्यादा हिट फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ दी है। वहीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Twinkle Khanna Rinke Khanna,
- फोटो : file photo
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती के लोग आज भी दिवाने हैं। ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना की तो लोग उन्हें अभी तक पहचानते नहीं है। रिंकी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। जिनमें गोविंदा के साथ फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' भी शामिल है। फिलहाल रिंकी लाइमलाइट से दूर हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
simple dimple
- फोटो : file photo
डिंपल कपाडिया ने पहली फिल्म 'बॉबी' से ही कमाल कर दिया था। उनका करियर बढ़िया रहा। यहां तक की अब भी वह फिल्में कर रही हैं। उनकी बहन सिंपल कपाड़िया ने 'अनुरोध' से करियर शुरु किया हालांकि सफलता नहीं मिली। सिंपल कपाड़िया का देहांत 10 नवंबर, 2009 को हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।