{"_id":"6228e00819fde63d330f8116","slug":"tanu-weds-manu-3-storyline-will-change-kangana-with-zeeshan-ayub","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tanu Weds Manu 3: तो अब 'चिंटू जी' साथ इश्क लड़ाएंगी 'तनु', इस बार ऐसी होगी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tanu Weds Manu 3: तो अब 'चिंटू जी' साथ इश्क लड़ाएंगी 'तनु', इस बार ऐसी होगी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत जीशान अयूब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत की तनु वेड्स मनु और रिटर्न्स दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर थीं। इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। जिन लोगों ने ये फिल्में देखी हैं उन्हें इसके तीसरे पार्ट का जरुर इंतजार होगा। ऐसे में कंगना के फैंस के लिए एक गुडन्यूज है। खबर आ रही है कि इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट भी आने वाला है। दर्शकों के मन में ये सवाल होगा कि तीसरे पार्ट में क्या खास होने वाला है। इस फिल्म में वही अभिनेता होंगे या फिर उनमें बदवाल होगा। रिपोर्टस के अनुसार फिल्म के तीसरे पार्ट में कहानी जीशान अयूब और कंगना के किरदार के आसपास बुनी जाएगी।
2 of 4
कंगना रणौत का नए साल का लुक
- फोटो : instagram/kanganaranaut
अभिनेता जीशान अयूब ने इस बात का खुलासा किया कि फिल्म के राइटर हिमांशु शर्मा इसपर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है, लेकिन कहानी उनको और कंगना को सेंटर में रखकर लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी इस पर बातचीत जारी है। दरअसल कंगना की 'तनु वेड्स मनु' 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कंगना के साथ आर माधवन, जिमी शेरगिल, स्वरा भास्कर और दीपक डोबरियाल थे।
3 of 4
तनु वेड्स मनु
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे पार्ट की बात करें तो तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें पुरानी स्टारकास्ट के अलावा जीशान भी थे। इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए कंगना को अवार्ड भी मिला था। कंगना अक्सर लेटेस्ट मुद्दों पर अपने विचार बड़े बोल्ड तरीके से रखती हैं। इस वजह से इंडस्ट्री में उनका कई बार पंगा भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना इस समय एक रियलिटी शो 'लॉकअप' होस्ट कर रही हैं। उनका ये शो इस समय बहुत चर्चा में है। इसके अलावा उनके पास कई बड़े बजट की भी फिल्में हैं। कंगना धाकड़, तेजस और सीता जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।