फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री दत्ता पर दो धड़ों में बंटी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे का ये है काला सच

Fri, 28 Sep 2018 12:19 PM IST
सुनीता कपूर
सुनीता कपूर Updated Fri, 28 Sep 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
tanushree dutta and nana patekar harassment controversy
tanushree dutta

प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, माही गिल और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियां भी बता चुकी हैं कि उन्हें भी यौन शोषण जैसे दौर से गुजरना पड़ा है। वहीं रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल जैसे पुरुष सितारों ने भी अपनी इस पीड़ा का कई बार जिक्र किया लेकिन ताज्जुब है कि तनुश्री के साथ इंडस्ट्री का छोटा-बड़ा कोई भी कलाकार, कुछ भी बोलने से खुद को बचा रहा है। अब इस मामले पर 'हॉर्न ओके प्लीज' के डायरेक्टर राकेश सारंग ने बयान दिया है जिसमें उन्होंने नाना को बचाते हुए तनुश्री को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी इस मुद्दे पर जो जवाब दिया है वो हैरान करता है।

tanushree dutta and nana patekar harassment controversy
tanushree dutta

बॉलीवुड में अपने अभिनय से एक प्रतिष्ठित जगह बनाने वाले नाना पाटेकर पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के यौन शोषण के आरोप के बाद से पूरी इंडस्ट्री में खलबली मची हुई है। बताते चलें कि तनुश्री ने पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। अपने बयान में उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और 'हॉर्न ओके प्लीज' के डायरेक्टर राकेश सारंग का नाम भी लिया था और बताया था कि इन लोगों ने भी नाना पाटेकर की मदद की थी। जहां गणेश आचार्य ने बीते दिन मीडिया में कहा किए उन्हें अब ध्यान नहीं रहा है कि उस समय क्या हुआ था क्योंकि ये काफी पुराना मामला है तो वहीं गुरुवार को डायरेक्टर राकेश सारंग का बयान आया है। उनका कहना है कि तनुश्री ने पूरे मामले को गलत तरह से ले लिया है। 

tanushree dutta and nana patekar harassment controversy
tanushree

सारंग ने बताया है कि तनुश्री का कहना है कि नथनी उठाओ एक सोलो सॉन्ग था। मुझे उम्मीद है कि उन्होंने गाने को पूरा सुना होगा। उसमें पुरुष की भी आवाजें हैं। यह गाना शुरूआत से ही डूएट था। किसी के कहने से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था। तनुश्री ने नाना जी की सहायता को गलत तरह से ले लिया। वो काफी सालों के बाद किसी गाने के लिए शूट कर रहे थे। जिस कारण वो काफी उत्साहित थे। तनुश्री ने नाना जी के उत्साह गलत तरह से लिया और अपना मन बना लिया। आप इस बात को ध्यान रखिए कि अगर आपका बॉस आपके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करेगा तो वो पब्लिक में ऐसा काम कभी नहीं करेगा। जब गाने की शूटिंग हो रही थी तो वहां कम से कम 400 लोग मौजूद थे। क्या कोई इंसान 400 लोगों के सामने ऐसा काम करने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta and nana patekar harassment controversy
अमिताभ बच्चन

इधर इस मामले पर जब पत्रकारों ने आमिर खान और अमिताभ बच्चन से बात की तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर रिलीज के वक्त जब पत्रकारों ने उनसे इस बात पर कमेंट करने के लिए कहा तो अमिताभ ने कहा- 'न तो मेरा नाम तनुश्री है और न ही नाना पाटेकर, कैसे जवाब दूं आपके इस सवाल का। वहीं आमिर ने कहा- 'मुझे लगता है कि किसी मुद्दे की बात गहराई में जाने बिना उसका रुप जाने बिना, मुझे नहीं लगता कि मैं कुछ कह सकता हूं। ये मेरे लिए सही नहीं है।' इसके बाद उन्होंने कहा- 'मैं कहना चाहूंगा कि जब भी कुछ ऐसा होता है तो बुरा लगता है। अब ये हुआ है या नहीं। मुझे लगता है कि इसकी जांच होनी चाहिए।' 

विज्ञापन
tanushree dutta and nana patekar harassment controversy

जिस मंच पर अमिताभ और आमिर ने ये बात कही, वहां उनके साथ फातिमा शेख और कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। इसके अलावा बीच में फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य भी वहां थे लेकिन ना तो दोनों अभिनेत्रियों और ना ही डायरेक्टर ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला। अब सभी को नाना पाटेकर के बयान का इंतजार हैं कि वो इन आरोपों पर क्या बोलते हैं। बताते चलें कि तनुश्री अब 34 साल की हो चुकी हैं और उनका लुक काफी बदल गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed