वर्ष 2018 में देश में मीटू अभियान को शुरू करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अभिनेत्री पायल घोष के फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर लगाए यौन शोषण के आरोपों पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि पायल घोष का केस अलग है और उनका मामला अलग था। साथ ही तनुश्री ने लोगों से प्रार्थना की है कि इन दोनों मामलों को आपस में जोड़ने की कोशिश न करें।
तनुश्री दत्ता को पायल घोष मामले में इस बात पर एतराज, बयानी जारी करके फिर दोहराए अपने आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री पायल घोष ने जब से अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, तब से मीटू अभियान एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को तनुश्री दत्ता के मामले से जोड़कर देखने लगे, इस वजह से तनुश्री को अब आगे आना पड़ा है। उन्होंने मीडिया में एक लंबा सा बयान जारी करते हुए कहा है कि जब लोग इन दोनों मामलों को एक साथ जोड़ेंगे तो इसका फायदा दोषियों को ही मिलेगा।
पायल घोष के मामले में तनुश्री का कहना है कि वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकती हैं क्योंकि बाकी लोगों की तरह उन्हें भी नहीं पता कि उस समय क्या हुआ होगा। अपने बयान में तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुछ पत्रकार और सोशल मीडिया पर फैले ट्रोलर्स उनके केस को पायल के केस से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि नाना पाटेकर को इसके जरिए बेदाग दिखाया जा सके। उन्होंने कहा है कि नाना ने उनके साथ सिर्फ शारीरिक शोषण ही नहीं, बल्कि व्यवस्था को खरीद कर भी उनका शोषण किया है।
तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए कहा था कि एक फिल्म के दौरान नाना ने उनसे छेड़खानी की थी। दरअसल, वह तनुश्री से कुछ ऐसे दृश्य करवाना चाहते थे जो वह नहीं करना चाहती थीं। मना करने पर तनुश्री को नाना की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अब अपने बयान में तनुश्री ने कहा है कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह एक काला धब्बा है। और, यह तब तक रहेगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और उनका करियर फिर से शुरू नहीं हो जाता।
उधर, पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2013 में अनुराग ने उन्हें अपने घर बुलाकर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इस मामले में पायल ने अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज भी कराई है और पुलिस भी अनुराग से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। हालांकि, अनुराग ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि वह उस समय अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए हुए थे। अनुराग ने सीधे तौर पर पायल के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। पायल ने अनुराग को झूठा बताया है और उनके ऊपर नारको टेस्ट और लाई डिटेक्टर जैसी चीजों का इस्तेमाल करने की गुजारिश की है।