फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीटू के बाद तनुश्री दत्ता ने संजय लीला भंसाली को लेकर दिया बयान, कहा- 'वो हमेशा टॉप स्टार्स...'

Fri, 18 Oct 2019 04:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
tanushree dutta comment on sanjay leela bhansali
Tanushree Dutt and Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo
मीटू अभियान से चर्चा में आईं तनुश्री दत्ता फिलहाल फिल्मों से दूर हैं । उन्होंने नाना पाटेकर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाया था । उन्होंने नाना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई लेकिन कोई सबूत ना मिलने के कारण उन्हें क्लीन चिट मिल गई । अब तनुश्री, संजय लीला भंसाली को लेकर दिए एक बयान के चलते चर्चा में आ गई हैं । 
tanushree dutta comment on sanjay leela bhansali
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
तनुश्री का कहना है कि वो संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं लेकिन वो सिर्फ टॉप स्टार्स को ही लेते हैं । एक इंटरव्यू के दौरान तनुश्री फिल्म इंडस्ट्री में अपनी वापसी को लेकर बात कर रही थीं । तनुश्री एक लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं । 
tanushree dutta comment on sanjay leela bhansali
Tanushree Dutta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तनुश्री ने कहा, "यह बड़ी लम्बी छलांग होगी लेकिन मैंने संजय लीला भंसाली की कुछ फिल्में देखी हैं, जो मुझे बहुत पसंद आईं। मुझे हमेशा उनकी फिल्में और काम करने का तरीका पसंद आता है। मैं नहीं जानती कि वो कभी मेरे जैसी लड़की के साथ काम करेंगे या नहीं, क्योंकि वो हमेशा टॉप स्टार्स के साथ काम करते हैं। लेकिन मैं भी स्वाभिमानी हूं। इसलिए मैंने भी कभी नहीं कहा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta comment on sanjay leela bhansali
tanushree dutta
35 वर्षीय तनुश्री ने पद्मावत की तारीफ करते हुए कहा, 'वे एक ऐसे डायरेक्टर हैं, जिनकी मैं हमेशा तारीफ करती हूं। अपने दृष्टिकोण, फिल्ममेकिंग और फिल्मों की कहानी को लेकर वे बहुत ही यूनिक हैं। मैं जानती हूं कि कई बार आप जिनके साथ काम करना चाहते हैं, उनके लिए ऑडिशन देने तक का मौका नहीं मिल पाता। क्योंकि इसमें बिजनेस एंगल जुड़ा होता है।'
विज्ञापन
tanushree dutta comment on sanjay leela bhansali
tanushree dutta
'जब मैं छोटी थी, तब सोचती थी, इस डायरेक्टर के साथ काम करूंगी, उस डायरेक्टर के साथ करूंगी। लेकिन अब मैंने यह सब करना छोड़ दिया है। मैं 10 साल से इंडस्ट्री से दूर हूं। मेरे पास मैनेजमेंट टीम भी नहीं है। मेरा काम मैनेज करने के लिए कुछ लोग हैं, लेकिन जब बात प्रोजेक्ट्स की आती है तो कुछ सीमाएं होती हैं।'

एक्टर ने बदला हेयरस्टाइल तो भड़का प्रोड्यूसर, एक्टर को दे दी जान से मारने की धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed