फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर से बढ़ीं नाना पाटेकर की मुश्किलें, अब तनुश्री दत्ता ने उठाया ये बड़ा कदम

Sun, 07 Oct 2018 09:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta filed complaint against Nana Patekar and Ganesh Acharya
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अब बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। तनुश्री दत्ता ने शनिवार शाम पांच बजे मुंबई के अंधेरी में ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।
Tanushree Dutta filed complaint against Nana Patekar and Ganesh Acharya
अपनी शिकायत में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के अलावा डांसर डायरेक्टर गणेश आचार्य पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं शनिवार को जयपुर से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग कर मुंबई लौटे नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के आरोपों को पूरी तरह से झूठा बताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले पर जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देंगे।
 
Tanushree Dutta filed complaint against Nana Patekar and Ganesh Acharya
गौरतलब है कि शिकायत दर्ज करवाने के दौरान तनुश्री दत्ता करीब एक घंटे तक ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मौजूद रहीं सूत्रों के मुताबिक, तनुश्री ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि नाना पाटेकर की होने वाली प्रेस कांफ्रेंस को ध्यान में रखकर तनुश्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta filed complaint against Nana Patekar and Ganesh Acharya
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामले पर नजर रखी जा रही है, इस शिकायत पर भी उचित कानूनी कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि इससे पहले नाना पाटेकर के वकील ने तनुश्री दत्ता को कानूनी नोटिस भेजा था। तनुश्री ने खुद इस नोटिस की पुष्टि की थी, नोटिस में तनुश्री से माफी मांगने को कहा गया था। 
विज्ञापन
Tanushree Dutta filed complaint against Nana Patekar and Ganesh Acharya
इस मामले में महाराष्ट्र में राज ठाकरे की मनसे और शिवसेना जैसी पार्टियां नाना पाटेकर के समर्थन में हैं, जबकि बालीवुड सितारे इस मामले पर दो धड़ों में बंटे हैं। ज्यादातर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के साथ हैं। नए कलाकारों ने खुलकर तनुश्री को सपोर्ट किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed