फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास बहल से लेकर युक्ता मुखी तक, बॉलीवुड की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Sun, 07 Oct 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 7th october 2018
विकास बहल

विकास बहल पर कंगना का आरोप


डायरेक्टर विकास बहल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। फैंटम फिल्म्स के ही अनुराग कश्यप से भी महिला ने शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस मामले में कंगना ने नया खुलासा किया है। कंगना ने अपने बयान में कहा- 'जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे तब भी विकास विवाहित थे लेकिन वो रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। मैं पीड़िता का पूरी तरह समर्थन करती हूं।'

पढ़ें: अब नहीं सुनाई देगा 'फ' से 'फैंटम', 7 साल बाद बंद होते ही अनुराग कश्यप ने किया इमोशनल पोस्ट

entertainment top news 7th october 2018
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर
'कॉफी विद करण' में अर्जुन-जाह्नवी
पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का छठा सीजन 21 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है। शो में पहली बार भाई-बहन की जोड़ी अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर शामिल  होंगे। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर की सेट से फोटो पोस्ट की है और बताया है कि दोनों से बातचीत काफी अच्छी रही।

पढ़ें: 'कॉफी विद करण' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं जाह्नवी, करण जौहर ने फोटो पोस्ट कर दी जानकारी
entertainment top news 7th october 2018
nana patekar
तनुश्री के आरोपों पर बोले नाना
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला इस वक्त बॉलीवुड में छाया हुआ है। फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग खत्म कर मुंबई पहुंचे नाना पाटेकर को मीडिया ने घेर लिया और तनुश्री पर सवालों की बौछार कर दी। इस दौरान नाना पाटेकर ने केवल इतना कहा कि 'मैं पहले भी इस बारे में बात कर चुका हूं। जो झूठ है वो झूठ ही है।' 

पढ़ें: जब तनुश्री दत्ता के आरोप पर मीडिया ने नाना पाटेकर को घेरा, बोले- 'जो झूठ है वो...'
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 7th october 2018
bigg boss
वीकेंड पर सलमान और गोविंदा की मस्ती
बिग बॉस 12 में वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान और गोविंदा ने खूब मस्ती की। घर में गोविंदा और सलमान की मस्ती के बाद घरवालों की क्लास भी लगाई जाती है। सलमान सबसे ज्यादा करणवीर को फटकार लगाते हैं और उन्हें बताते हैं कि वह किस तरह लड़कियों को आपस में भिड़वाकर अलग हो गए।

पढ़ें: Bigg Boss 12: गोविंदा-सलमान की मस्ती के बाद शिवाशीष पर भड़के दीपक, अनूप संग नाचीं जसलीन और भारती 
विज्ञापन
entertainment top news 7th october 2018
युक्ता मुखी का जन्मदिन आज
पूर्व विश्व सुंदरी युक्ता मुखी का आज जन्मदिन है। वो 39 साल की हो गई हैं। युक्ता मुखी ने साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद युक्ता के लिए बॉलीवुड के दरवाजे अपनेआप खुल गए। साल 2002 में उनकी पहली फिल्म 'प्यासा' रिलीज हुई। जिसमें युक्ता के साथ आफताब शिवदासानी थे। कई फिल्में करने के बाद भी युक्ता का करियर ज्यादा ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। करियर में कुछ खास ना होता देख युक्ता मुखी ने 2008 में न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली। युक्ता मुखी उस वक्त अचानक चर्चा में आईं जब उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।

पढ़ें: पति ने पीट-पीटकर इस पूर्व मिस वर्ल्ड का कर दिया था बुरा हाल, तलाक के बाद ऐसे कर रहीं गुजारा 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed