इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 2 फिल्में रिलीज हुई थीं। यह फिल्में 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' है। पहले दिन इन दोनों ही फिल्मों की पकड़ सिनेमाघरों में कुछ कमजोर दिखाई दी लेकिन फिर भी 'लवयात्री' की तुलना में 'अंधाधुन' कलेक्शन के मामले में बाजी मार ले गई। इन दोनों फिल्मों का दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें 'अंधाधुन' ने 'लवयात्री' को काफी पीछे छोड़ दिया है।
वीकेंड पर आयुष्मान ने किया 'अंधाधुन' कलेक्शन तो सलमान के जीजा की 'लवयात्री' ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक 'अंधाधुन' फिल्म का शुक्रवार के मुकाबले शनिवार के कलेक्शन में 90 से 95 फीसदी ग्रोथ हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अंधाधुन' फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 5 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि 'लवयात्री' के कलेक्शन का अनुमान 2 करोड़ लगाया जा रहा है।
#Andhadhun Saturday-witnessing 90-95% growth compared to Friday. Superb trending. @ayushmannk @radhika_apte @tabuism @Viacom18Movies
इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि पहले दिन की अपेक्षा इन दोनों फिल्मों ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं रविवार को भी कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। यह दोनों ही फिल्में छोटे बजट की है ऐसे में अगर कलेक्शन जुटा पाने की यही रफ्तार रही तो बजट के करीब पहुंच सकती हैं। पहले दिन 'अंधाधुन' फिल्म ने 2.40 करोड़ और दूसरे दिन करीब 5 करोड़ का। यानी कि इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 7.40 करोड़ तक पहुंच गया है।
#AndhaDhun witnessed 100% growth on Saturday as it collected ₹ 5 cr nett . Total- ₹ 7.40 cr nett.
वहीं 'लवयात्री' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म अब तक कुल 3.80 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यह दोनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की है। 'लवयात्री' एक रोमांटिक लव स्टोरी है तो वहीं 'अंधाधुन' थ्रिलर फिल्म है।
#LoveYatri Saturday- ₹ 2 cr nett. Total- ₹ 3.80 cr nett. FLOP
'लवयात्री' और 'अंधाधुन' दोनों ही फिल्मों का जमकर प्रमोशन किया गया था। यहां तक कि खुद सलमान खान ने लवयात्री को हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि 'लवयात्री' फिल्म से सलमान ने अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च किया है जिसमें उनका साथ वारिना हुसैन दे रही हैं। वहीं 'अंधाधुन' फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं।