{"_id":"5baf8c2c867a55013a6c5844","slug":"tanushree-dutta-said-stop-working-with-nana-patekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना-तनुश्री विवाद: अक्षय और शाहिद कपूर का नाम लेकर एक्ट्रेस बोलीं- नाना पाटेकर संग ना करें काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना-तनुश्री विवाद: अक्षय और शाहिद कपूर का नाम लेकर एक्ट्रेस बोलीं- नाना पाटेकर संग ना करें काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नाना पाटेकर को लेकर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक और सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड स्टार्स को नाना पाटेकर और गणेश आचार्य के साथ तुरंत काम करना बंद कर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार और शाहिद कपूर का भी नाम लिया। गौरतलब है कि शाहिद कपूर अक्सर गणेश आचार्य से डांस की ट्रेनिंग लेते रहते हैं।
2 of 5
ganesh acharya and tanushree
बता दें कि तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद से पूरे बॉलीवुड की किरकिरी हो रही है। ऐसे में पूरा बॉलीवुड दो धड़ों में बंट चुका है, जहां एक तरफ कुछ स्टार्स नाना को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने तनुश्री को सही ठहराया है, इसमें प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, ट्विंकल खन्ना और रिचा चड्डा का नाम शामिल है।
3 of 5
tanushree dutta
इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जब तनुश्री से ये पूछा गया कि वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा है ऐसे में जब उन्होंने इस तरह के आरोप लगाए तो उनके लिए अपनी बात को लोगों के सामने रखना कितना मुश्किल था? इस सवाल पर तनुश्री दत्ता ने कहा - 'मैंने उस वक्त बहुत कुछ सोचा था। मेरे साथ घटी इस घटना को लेकर कई तरह की बातें फैलना शुरू हो गई थीं। कुछ लोग मेरे रवैये को अनप्रोफेशनल भी कह रहे थें, इन सबके चलते मैं डिप्रेशन से बाहर आई और अपनी बात रख दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
तनुश्री से आगे पूछा गया था कि आपके मन में डर बैठ गया था और इसलिए आप कुछ वक्त तक इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। इसके पीछे की और क्या वजह थी? तुनश्री दत्ता ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा - 'हम लोगों ने एफआईआर दर्ज करवाई थी और प्रोड्यूसर ने काउंटर एफआईआर। मेरे पिता, हेयर ड्रेसर और मेकअप ऑटिस्ट को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें हर महीने समन आने लगे थे।
विज्ञापन
5 of 5
tanushree dutta
तनुश्री ने आगे बताया, 'न्यूयॉर्क में मुझे एक एनजीओ में जॉब ऑफर हुई। यह नौकरी मेरा सपना था। नौकरी के लिए मेरी कई मीटिंग भी हुईं लेकिन बाद में उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया। उसके बाद मुझे पता चला कि इंटरनेट पर कुछ ऐसे आर्टिकल्स हैं जिनमें मुझे शर्मसार किया गया है। तनुश्री ने कहा, ' फिर मैं यूएस चली गई। यह लड़ाई मेरी और नाना पाटेकर की ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की लड़ाई है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।