{"_id":"5bc09e25bdec22696f007ad3","slug":"tanushree-dutta-says-metoo-is-also-for-man-and-childrens-along-with-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना-तनुश्री विवाद: एक्ट्रेस बोलीं- #MeToo सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बच्चे-पुरुष भी हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना-तनुश्री विवाद: एक्ट्रेस बोलीं- #MeToo सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बच्चे-पुरुष भी हैं शामिल
Fri, 12 Oct 2018 07:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
nana, tanushree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुचर्चित नाना-तनुश्री विवाद दिन ब दिन गहराता जा रहा है और वहीं एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स #Metoo कैंपेन की चपेट में आते जा रहे हैं। तनुश्री ने अकेले ही इस 10 साल पुराने मामले में नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, समी सिद्दीकी समेत फिल्म चॉकलेट के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को भी घसीटा है। हाल ही में दिए तनुश्री ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि #MeToo सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों और पुरुषों के लिए भी है..आइए जानते हैं और क्या-क्या कहा विवादित एक्ट्रेस ने...
2 of 8
Tanushree
सुपरहिट फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से लोगों की नजरों में छा जाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री ने #MeToo पर अपनी राय रखते हुए कहा कि यह मुहिम सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं है बल्कि पुरुष और बच्चे भी इसके जरिए अपने साथ हुए शोषण को समाज के सामने लाकर न्याय की मांग कर सकते हैं।
3 of 8
तनुश्री
- फोटो : SELF
इसके बाद नाना पाटेकर को लेकर तनुश्री ने कहा कि यह लड़ाई इतनी आसान नहीं है क्योंकि जिस वक्त मेरे साथ यह हादसा हुआ था वहां तकरीबन 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे लेकिन मेरी मदद करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। यहां तक कि जब उस दौरान मेरी कार पर हमला हुआ तब भी किसी ने अपनी जुबान नहीं खोली और मुझे नहीं लगता कि आज भी इनमें से कोई मेरी मदद कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
tanushree
तनुश्री ने आगे कहा कि 'वह कोर्ट में खुद को अकेला महसूस करेंगी क्योंकि उस वक्त मेरे पीछे मेरा परिवार और मेरे खास दोस्त होंगे और आरोपियों को बचाने के लिए पूरी फौज तैयार की जा रही है जो बाद में मुझे डराएगी भी और मेरा नाम बदनाम करने की भी पूरी कोशिश करेगी। मेरी इस लड़ाई से महिलाओं को एक सबक जरूर लेना होगा कि जो आज छेड़छाड़ कर रहे हैं वो कल रेप भी कर सकते हैं क्योंकि जब इन लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती तो इनके हौसले और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
tanushree
बॉलीवुड में तहलका मचा देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री ने आगे कहा कि यह लड़ाई सिर्फ न्याय मिलने तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज से इस कुरीति को उखाड़ फेंकने की भी जंग है जिसमें ऐसे लोगों के मन में यह डर बैठाना जरूरी है कि वे कुछ भी गलत करने से पहले कई बार सोचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।