फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लीगल नोटिस मिलते ही तनुश्री का बड़ा खुलासा, बोलीं- '2 लोगों ने घर में घुसने की कोशिश की और फिर...'

Thu, 04 Oct 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta says two suspicious people trying to enter my house
Tanushree Dutta

नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद तनुश्री दत्ता लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं अब तनुश्री के इन आरोपों का नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने करारा जवाब देते हुए लीगल नोटिस भेज दिया है। इस बात का खुलासा तनुश्री ने खुद बयान में किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनके ऊपर फिर से हमला करने की कोशिश की गई।



 

Tanushree Dutta says two suspicious people trying to enter my house
tanushree dutta

तनुश्री दत्ता ने #metoo कैंपेन में यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कई खुलासे किए थे। उन्होंने न केवल नाना पाटेकर बल्कि विवेक अग्निहोत्री और गणेश आचार्य पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। तनुश्री के इन आरोपों के बाद नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने लीगल नोटिस भेज दिया है। दोनों लीगल नोटिस तनुश्री दत्ता को एक ही दिन मिले हैं। 


 

Tanushree Dutta says two suspicious people trying to enter my house
nana patekar

लीगल नोटिस भेजने की बात नाना के वकील राजेंद्र शिरोडकर पहले ही कह चुके थे। उन्होंने कहा था, 'हमने उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है और नाना पाटेकर की इमेज खराब करने के लिए माफी मांगने को कहा है।' वहीं अब नाना पाटेकर और विवेक के लीगल नोटिस पर तनुश्री का बयान भी सामने आ गया है। तनुश्री ने कहा - 'उन्हें सच बोलने की सजा मिलनी शुरू हो गई है। कानूनी पचड़ों की वजह से 10 साल पहले भी सब कुछ छोड़कर अमेरिका चली गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta says two suspicious people trying to enter my house
tanushree

तनुश्री ने आगे कहा - 'आज एक बार फिर से वैसा ही माहौल बन गया है। अगर इस मामले के लीगल पचड़ों में उलझूंगी तो यह नई जिंदगी कोर्ट- कचहरी के चक्कर में बीत जाएगी। इसी वजह से भारत में #metoo जैसे कैंपेन नहीं होते है। आज मुझे 2 लीगल नोटिस भेजे गए हैं। पहला नोटिस नाना पाटेकर की तरफ से और दूसरा विवेक अग्निहोत्री की तरफ से। शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत चुकानी पड़ रही है।'

विज्ञापन
Tanushree Dutta says two suspicious people trying to enter my house
tanushree dutta

इसके साथ ही तनुश्री ने कहा- 'भारत में अपमान और अधर्म हो रहा है। यह दोनों मेरे खिलाफ गलतफहमी फैला रहे हैं। जो लोग उनका साथ दे रहे हैं वह मेरे खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कल दोपहर मेरी सुरक्षा में तैनात जब पुलिस वाले खाना खाने गए थे तो दो अंजान लोगों ने घर में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि अपॉर्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की वजह से वह मुझ तक नहीं पहुंच पाए।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed