{"_id":"5baefe3b867a557fe732c4a4","slug":"tara-fares-iraqi-model-shot-dead-in-baghdad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 साल की मॉडल की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर तस्वीरों से मचा दिया था धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
22 साल की मॉडल की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर तस्वीरों से मचा दिया था धमाल
Sat, 29 Sep 2018 10:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
tara fares
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों से धमाल मचाने वालीं मॉडल तारा फेयर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तारा 22 साल की थीं। घटना के वक्त वो अपनी कार चला रही थीं। तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और तीन गोलियां मार दीं। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
2 of 5
tara fares
तारा इराक की रहने वाली थीं। जानकारी के मुताबिक, वो अपनी पोर्श कार से बगदाद से कैंप साराह डिस्ट्रिक्ट तक ड्राइव कर रही थीं। उसी वक्त उन पर गोलीबारी की गई। इराक के गृह मंत्रालय ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
3 of 5
tara fares
अपनी खास लाइफस्टाइल और बिंदास अंदाज की वजह से तारा लगातार चरमपंथियों के निशाने पर थीं। तारा अपने टैटू, बालों के अलग-अलग रंगों और डिजाइनर कपड़ों को लेकर काफी चर्चित थीं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 27 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tara fares
जॉर्डन में रह रहे व्यंगकार अहमद अल बशीर ने तारा की हत्या की निंदा की। उन्होंने लिखा, 'एक लड़की को इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसने बाकी दूसरी लड़कियों की तरह अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया था। अगर कोई भी हत्या करने वालों के लिए किसी वजह की तलाश करता है तो वह भी इस हत्या में सहभागी होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
tara fares
सोशल मीडिया पर तारा के फैंस इस घटना के बाद से हैरान हैं। उनके एक फैंस ने लिखा, 'एक इराकी मॉडल दूसरी लड़कियों की तरह ही अपने जीवन का आनंद ले रही थी। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कुछ चरमपंथियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। इसने मुझे काफी दुखी कर दिया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।