{"_id":"68f22719a7d61b074a0db117","slug":"tara-sutaria-and-veer-pahariya-to-suhana-khan-agastya-nanda-rumoured-couple-seen-at-bollywood-diwali-party-2025-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इश्क से रोशन हुईं बॉलीवुड की दिवाली पार्टी, सुहाना-अगस्त्य से लेकर ये रूमर्ड कपल्स साथ नजर आए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इश्क से रोशन हुईं बॉलीवुड की दिवाली पार्टी, सुहाना-अगस्त्य से लेकर ये रूमर्ड कपल्स साथ नजर आए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 17 Oct 2025 04:56 PM IST
सार
Bollywood Rumours Couples At Diwali Party: इन दिनों बॉलीवुड में दिवाली पार्टी की धूम है। इनमें फिल्मी सितारों का मेला लगा है। कई रूमर्ड कपल्स बॉलीवुड दिवाली पार्टी में साथ नजर आ रहे हैं। जानिए, इन बॉलीवुड कपल्स के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के रूमर्ड कपल्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की दिवाली पार्टियां सोशल मीडिया पर इन दिनों छा चुकी हैं। इन पार्टियों की चर्चा के बीच कुछ रूमर्ड कपल्स भी खबरों में हैं। कुछ बेझिझक साथ दिख रहे हैं तो कुछ अलग-अलग एंट्री लेकर एक ही दिवाली पार्टी में दिखे हैं। जानिए, इश्क में डूबे इन रूमर्ड कपल्स के बारे में।
2 of 5
वीर पहाड़िया, तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria
तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का इश्क अभी नया-नया है। हाल ही में दोनों वेकेशन पर भी साथ गए। सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की तारीफों के पुल तारा और वीर बांधते रहते हैं। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दोनों ने साथ एंट्री ली। पैपराजी को साथ में पोज दिए।
3 of 5
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2
सुहाना खान-अगस्त्य नंदा
शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेटिंग की खबरें लंबे समय से सुनने को मिल रही हैं। लेकिन इस कपल ने अब तक अपना रिलेशन ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है। पिछले साल दोनों रानी मुखर्जी की दिवाली पार्टी पर साथ दिखे थे। इस साल डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में मौजूद थे। सुहाना और अगस्त्य का एक वीडियो भी वायरल भी पार्टी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों ‘कजरारे…’ सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फातिमा सना शेख के साथ विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh
फातिमा सना शेख-विजय वर्मा
पिछले कुछ समय से विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की डेटिंग की भी चर्चा है। ये दोनों भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में मौजूद थे। फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर विजय वर्मा के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। विजय वर्मा की बात करें तो पहले वह तमन्ना भाटिया को डेट कर चुके हैं लेकिन कुछ महीने पहले इनका ब्रेकअप हो गया।
इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी
सैफ अली खान के बेटे और एक्टर इब्राहिम अली खान टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ अक्सर देखे जाते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पलक को इब्राहिम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मानते हैं। मुंबई में हुई एक दिवाली पार्टी में इब्राहिम और पलक अलग-अलग पहुंचे। इस पार्टी से दोनों के अलग-अलग वीडियो भी वायरल हुए। बताते चलें कि पलक तिवारी की इब्राहिम अली खान की बहन सारा अली खान के साथ भी अच्छी बनती हैं। एक बार सारा, इब्राहिम और पलक को साथ में आउटिंग पर देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।