{"_id":"67267087647429d8a5021057","slug":"teacher-got-angry-after-listening-to-shalini-passi-song-shared-story-in-fabulous-life-of-bollywood-wives-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shalini Passi: जब शालिनी पासी का गाना सुन नाराज हो गए उनके शिक्षक, अपने शो में सुनाया ये दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shalini Passi: जब शालिनी पासी का गाना सुन नाराज हो गए उनके शिक्षक, अपने शो में सुनाया ये दिलचस्प किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:05 AM IST
सार
'फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ रही शालिनी पासी ने अपने संगीत शिक्षक से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनका गाना सुन संगीत शिक्षक को शर्मिंदगी हुई।
विज्ञापन
1 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शालिनी पासी अपने शो फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के कारण काफी चर्चा में हैं। अपने हालिया एपिसोड में शालिनी को नए तरीके से कास्ट किया गया है। इस शो के दौरान उन्होंने डांस और गाने के बारे में बात की है।
2 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
शालिनी पासी ने शो में गाया गाना
शालिनी को शो में 'मितवा' गाते हुए देखा जा सकता है और दूसरे एपिसोड में भी उन्हें एक गाना गाते हुए देखा जा सकता है। शालिनी ने फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में गाना तो गाया। इसे प्रशंसक पसंद कर रहे हैं। शालिनी ने एक याद साझा की और बताया कि उनके गाने को उनके ही संगीत शिक्षक ने कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी बल्कि शर्मिंदगी महसूस की थी।
3 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
खराब गायन से शर्मिंदा हो गए थे शिक्षक
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, शालिनी ने कहा कि उनके संगीत शिक्षक शो में उनके गायन से लगभग शर्मिंदा थे। शालिनी ने बताया कि गाना गाने के बाद मेरे सर ने मुझसे कहा कि तुम अभ्यास नहीं कर रही हो। कोविड के बाद तुम्हारे पास बिल्कुल भी समय नहीं है। मेरे छात्र इंडियन आइडल में जाते हैं। तुम गा नहीं सकती। शालिनी के शिक्षक ने उनसे कहा, ‘मैडम, मैं एक सम्मानित व्यक्ति हूं। मेरे छात्र इंडियन आइडल में जाएंगे। आप बिना किसी रिहर्सल के इस आवाज में नहीं गा सकते।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
शालिनी पासी को मिल रहा है फैंस का प्यार
शालिनी पासी को प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे शो के बाद से प्रशंसक उनकी गायकी के शौकीन हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे जो प्यार मिल रहा है, वह कुछ और ही है। जैसे लोग कह रहे हैं, हम आपके जैसे बनना चाहते हैं, हमें आपका काम पसंद है, हमें आपकी गायकी पसंद है'।
विज्ञापन
5 of 5
शालिनी पासी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
शालिनी पासी को लेकर भावना ने कही ये बात
भावना ने बताया कि कैसे शालिनी उन्हें कॉल मी बे में अनन्या पांडे के किरदार की याद दिलाती हैं। जब शालिनी ने मुझे फोन किया, तो मैंने कहा, 'हे भगवान शालिनी, तुम बे हो, बे एक अमीर लड़की है, जिसका दिल कोमल और दयालु है।' शालिनी पासी फिलहाल फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स की सफलता का आनंद ले रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।