फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers day 2021: बॉलीवुड में शिक्षकों पर फिल्माए गए ये गाने, आज भी करते हैं लोगों को प्रेरित

Sun, 05 Sep 2021 11:57 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 05 Sep 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
teachers day 2021 bollywood songs  dedicated to teachers will make your heart smile
इम्तिहान, हिचकी, तारे जमीं पर - फोटो : Social Media

शिक्षक हमारी जिंदगी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बचपन से लेकर बड़े होने तक उनके द्वारा दिए गए ज्ञान से ही हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ पाते हैं। कभी-कभी टीचर बच्चों की जिंदगी बनाने के लिए कड़ा रुख अपनाते हैं तो कभी प्यार से बैठकर वो समझाते हुए नजर आते हैं। गुरु वो होते हैं जो अपने शिष्य के लिए हर कदम पर खड़े होते हैं। हमें हमारी जिंदगी में आगे बढ़ाने वाले गुरु के लिए हम जितना भी करें वो शायद हमेशा कम ही होता है।



बॉलीवुड में शिक्षक को किए गए गाने डेडिकेट

बॉलीवुड में हर सबजेक्ट पर फिल्में बनती हैं। ऐसे में गुरु और शिष्य के रिश्ते पर भी कई फिल्में बनी, जिन्होंने गुरु और शिष्य के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती के साथ बड़े पर्दे दर्शाया। सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि फिल्म के पूरे –पूरे गाने तक गुरु और शिष्य को समर्पित किए गए। आज शिक्षक दिवस है और इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उन गानों के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ लोगों को आगे बढ्ने के लिए प्रेरित करते हैं बल्कि बहुत ही गुरु शिष्या को प्यारे रिश्ते को भी बखूबी से दर्शाया।

teachers day 2021 bollywood songs  dedicated to teachers will make your heart smile
इम्तिहान - फोटो : Social Media

रुक जाना नहीं तू कहीं हार के

1974 में आई फिल्म ‘इम्तिहान’ का गाना ‘रुक जाना नहीं तू कहीं हार के, कांटो पे चलके मिलेंगे साये बहार के’ गाना बहुत ही लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई थी। इस गाने को मरहुज सुल्तान पुरी ने लिखा था। आज भी जब कोई हार मानता है तो वो इस गाने को सुनकर खुद को प्रेरित कर सकता है।

teachers day 2021 bollywood songs  dedicated to teachers will make your heart smile
गंगा जमुना सरस्वती - फोटो : Youtube

इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चलकर

1961 में आई फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ का ये गाना आज भी लोगों को सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। इस गाने को हेमंत कुमार ने गाया है और इसे बोल शकील बदायुनी ने लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
teachers day 2021 bollywood songs  dedicated to teachers will make your heart smile
तारे जमीं पर - फोटो : Social Media

खोलो-खोलो दरवाजे, पर्दे करो किनारे

आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ बहुत ही खूबसूरती से शिक्षक और शिष्य के रिश्ते को दर्शाती है। 2007 में हुई इस फिल्म का ये गाना हर किसी के अंदर एक जोश भर देता है। इस गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे और रमन महादेवन ने इस गाने को गाया।


विज्ञापन
teachers day 2021 bollywood songs  dedicated to teachers will make your heart smile
तारे जमीं पर - फोटो : Social Media

बम-बम बोले

तारे जमीन पर के वैसे तो सभी गाने प्रेरित करने वाले हैं। आमिर खान की फिल्म का ये गाना एक मस्ती भरा गाना था, जिसमें आमिर अपने शिष्यों के साथ क्लासरूम में मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इस गाने को भी प्रसून जोशी ने लिखा है और शान और आमिर खान ने इस गाने को अपनी आवाज दी। ये गाना हर स्टूडेंट के लिए एक प्रेरणा है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed