हिंदी सिनेमा ने चकाचौंध को अपने अंदर इस कदर धारण कर लिया है कि शायद मां, दादी और नानी को छोड़कर लगभग सभी किरदारों को इसने ग्लैमरस बना दिया है। 'मेरा नाम जोकर' की सिमी ग्रेवाल से लेकर 'लस्ट स्टोरीज' की राधिका आप्टे तक ने ऐसे कई किरदार निभाए हैं जिन्होंने स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा अपने छात्रों की निजी जिंदगी में ज्यादा दिलचस्पी ली। ऐसा लेटेस्ट कारनामा अभिनेत्री स्वरा भास्कर के नाम वेब सीरीज 'रसभरी' के नाम रहा। आइए दिखाते हैं आपको झलक मनोरंजन की दुनिया की कुछ ग्लैमरस शिक्षिकाओं की जिन्होंने पर्दे पर टीचर्स की परिभाषा ही बदल दी।
इन हीरोइनों ने सिल्वर स्क्रीन पर बदल दिया रिश्तों का अंदाज, पढ़ाई से ज्यादा बिखेरा हुस्न का जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री : स्वरा भास्कर
वेब सीरीज : रसभरी (2020)
शुरुआत अभी के समय से करते हैं क्योंकि अति होना अभी कुछ ही सालों पहले से शुरू हुई है। यह एक वेब सीरीज है जिसको पिछले साल रिलीज होना था। लेकिन, इसकी भी किस्मत इस लॉकडाउन की वजह से चमकी। सीरीज में अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक अध्यापिका के रूप में नजर आएंगी जो स्कूल में पढ़ाती हैं जबकि स्कूल के बाहर मर्दों को रिझाने का काम करती हैं। स्कूल का ही एक लड़का नंद किशोर त्यागी अपनी अध्यापिका को पसंद करना लगता है। यहीं से शुरू होती है एक छात्र और एक अध्यापिका की रासलीला।
अभिनेत्री : राधिका आप्टे
वेब सीरीज : लस्ट स्टोरीज (2018)
भारतीय सिनेमा के चार जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिवाकर बनर्जी और करण जौहर ने मिलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए चार अलग कहानियों वाली इस वेब फिल्म की रचना की है। अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी कहानी में एक कॉलेज प्रोफेसर कालिंदी का किरदार निभाया है जो अपनी ही कक्षा के एक छात्र के साथ बड़ी ही बेफिक्री से शारीरिक संबंध बनाती हैं। जब लड़का बार बार उसके साथ ऐसा करने की कोशिश करता है तो कालिंदी उसे अपनी शादी का हवाला देकर अपने से दूर करती है।
अभिनेत्री : पूनम पांडे
फिल्म : नशा (2013)
पूनम पांडे इस मनोरंजन की दुनिया में अपना एक अलग स्थान रखती हैं। जब इस फिल्म में उन्हें एक अध्यापिका का किरदार निभाने के लिए मिला तो उनसे उम्मीद भी क्या की जा सकती है। फिल्म में उन्होंने नाटक सिखाने वाली अध्यापिका अनीता का किरदार किया है जिस पर उनकी कक्षा के ही एक छात्र साहिल का दिल आ जाता है। अनीता का अलग प्रेमी भी है, यही बात साहिल को गंवारा नहीं होती। हालांकि, साहिल नाबालिग ही है लेकिन अनीता के चक्कर में वह जुर्म भी करने लगता है। बच्चा अपनी शिक्षिका से जो सीखेगा, वही तो करेगा।
अभिनेत्री : चित्रांगदा सिंह
फिल्म : देसी ब्वॉयज (2011)
वरुण धवन के भाई रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के तो क्या कहने। अच्छी खासी फिल्म एक एडल्ट कॉमेडी ड्रामा से गुजर रही होती है और न जाने कहां से उसमें एक कॉलेज वाला एंगल जोड़ दिया जाता है। यहां अध्यापिका बनकर आईं अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और उनके छात्र बने खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। बस अंतर इतना था कि तान्या के रूप में चित्रांगदा पढ़ लिखकर अध्यापिका बन गईं और अक्षय जैरी के रूप में बने रहे लड़कियों के दीवाने।