फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanu-Man: अंजनाद्रि पर्वत की तरफ से आया रामजन्मभूमि मंदिर का चढ़ावा, चिरंजीवी का हर टिकट पर दान का एलान

Mon, 08 Jan 2024 10:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Jan 2024 10:33 AM IST
विज्ञापन
Teja Sajja HanuMan makers Team Will Donate Rs 5 from each ticket to Ram Temple Megastar Chiranjeevi Says
प्रशांत वर्मा-चिरंजीवी-तेजा सज्जा - फोटो : सोशल मीडिया

तेजा सज्जा की फिल्म 'हुनमान' आगामी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में इसका प्री-रिलीज इवेंट हुआ। इस दौरान मेगास्टार चिरंजीवी भी मौजूद रहे। चिरंजीवी ने इवेंट में एक बड़ा एलान किया। अभिनेता ने बताया कि फिल्म 'हनुमान' के निर्माता प्रति टिकट पर पांच रुपये अयोध्या में बन रहे मंदिर निर्माण के लिए दान देंगे।  

Teja Sajja HanuMan makers Team Will Donate Rs 5 from each ticket to Ram Temple Megastar Chiranjeevi Says
चिरंजीवी, तेजा सज्जा - फोटो : सोशल मीडिया

'हनुमान' का प्री रिलीज इवेंट रविवार को हैदराबाद में हुआ। मेगा स्टार इस दौरान चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे। इवेंट के दौरान चिरंजीवी ने कहा, 'राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर 'हनुमान' फिल्म की टीम को एक महत्वपूर्ण घोषणा करनी है। टीम ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी फिल्म के प्रत्येक टिकट से पांच रुपये दान करने का फैसला किया है'। 

Teja Sajja HanuMan makers Team Will Donate Rs 5 from each ticket to Ram Temple Megastar Chiranjeevi Says
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी ने आगे कहा, 'मैं टीम की तरफ से इस बात का एलान कर रहा हूं। एक नेक फैसले लेने के लिए 'हनुमान' की टीम को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। गौरतलब है कि राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को भव्य स्तर पर होने वाला है। बता दें कि 'हनुमान' एक सुपरहीरिो फिल्म है। इसका निर्देशन करने के साथ-साथ प्रशांत वर्मा ने इसे लिखा भी है। 
2024 New Movies: ऋतिक, अक्षय और अजय पर साल की बड़ी जिम्मेदारी, पढ़िए शाहरुख, सलमान और आमिर की डेट डायरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Teja Sajja HanuMan makers Team Will Donate Rs 5 from each ticket to Ram Temple Megastar Chiranjeevi Says
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में तेजा सज्जा लीड रोल अदा कर रहे हैं। उनके अलावा विनय राय भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म 'हनुमान' में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और राज दीपक शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'हनुमान' 'प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स'की पहली किस्त है। इसके बाद 'अधीरा' आएगी। गुंटूर करम, वेंकटेश की 'सैंधव' और नागार्जुन की 'ना सामी रंगा' भी संक्रांति के मौके पर 'हनुमान' के साथ रिलीज होंगी।
Box Office Collection Report: सलार-डंकी की कमाई में आया उछाल, एनिमल ने 38वें दिन के कलेक्शन से चौंकाया

विज्ञापन
Teja Sajja HanuMan makers Team Will Donate Rs 5 from each ticket to Ram Temple Megastar Chiranjeevi Says
तेजा सज्जा-प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के नाम को लेकर भी लोगों में शुरू से भ्रम रहा है। बीते दिनों 'हनुमान' के नाम को लेकर भ्रम के बारे में इसके निर्देशक प्रशांत वर्मा ने अपनी राय स्पष्ट की। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में तब बताया था कि ये फिल्म कल्पना और पौराणिक कथाओं का संगम है। उन्होंने आगे कहा,‘टीजर में इसका नाम हमने ‘हनुमान’ ही रखा है ,लेकिन कुछ लोगों ने इसे ‘हनु-मैन’ कहकर भी बुलाना शुरू कर दिया। मुझे दोनों नाम स्वीकार्य हैं, क्योंकि फिल्म में हनुमान भी हैं और हनु-मैन भी'।
Hanu Man: प्रशांत बोले, हनुमान कहो या हनु मैन, मुझे दोनों नाम स्वीकार्य, तेजा ने खोले कहानी के दिलचस्प राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed