फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Timmy-Isha Divorce: ईशा कोप्पिकर ने बेटी के साथ छोड़ा घर, पति टिमी नारंग ने बताया, कब हो गया था तलाक

Mon, 08 Jan 2024 10:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 Jan 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Isha Koppikar Divorce  in November 2023 Timmy Narang Confirms
ईशा कोप्पिकर, टिमी नारंग - फोटो : सोशल मीडिया
रेस्तरां व्यवसायी टिमी नारंग ने आधिकारिक तौर पर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर से तलाक की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खुलासा किया कि अर्जी दायर करने के बाद उन्हें पिछले साल नवंबर में तलाक मिल गया था।

Golden Globes 2024: रॉबर्ट डाउनी जूनियर का दिखा जलवा, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब किया नाम

 

Bollywood actress Isha Koppikar Divorce  in November 2023 Timmy Narang Confirms
ईशा कोप्पिकर, टिम्मी नारंग - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी के 14 साल बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं। एक रिपोर्ट के अनुसार ईशा ने तलाक के बाद अपनी नौ साल की बेटी रियाना के साथ घर छोड़ दिया है। टिम्मी ने तलाक पर बात करते हुए कहा कि वे लगभग डेढ़ साल से तलाक पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तलाक पिछले साल नवंबर में दिया गया था और यह सौहार्दपूर्ण शर्तों पर था।

Bollywood actress Isha Koppikar Divorce  in November 2023 Timmy Narang Confirms
ईशा कोप्पिकर, टिम्मी नारंग - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में टिमी ने कहा कि हम दोनों अब अपने जीवन के साथ आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्र हैं। टिमी ने नई रिपोर्टों पर भी बात कि जिनमें कहा गया था कि ईशा तलाक की कार्यवाही के लिए कानूनी विकल्प तलाश पर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, क्योंकि तलाक पहले ही हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Isha Koppikar Divorce  in November 2023 Timmy Narang Confirms
ईशा कोप्पिकर - फोटो : अमर उजाला

दोनों की लव स्टोरी कथित तौर पर एक जिम से शुरू हुई थी। एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2009 में शादी कर ली थी। ईशा को शाहरुख खान की डॉन, विवेक ओबेरॉय स्टारर क्या कूल हैं हम और कयामत जैसी हिंदी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
Bollywood actress Isha Koppikar Divorce  in November 2023 Timmy Narang Confirms
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया

वह अगली बार अयलान नाम की  फिल्म में नजर आएंगी। इस तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रकुल प्रीत सिंह और शरद केलकर सहित अन्य कलाकार हैं। निर्माताओं ने अभी तक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
B Town: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने गैर सिनेमाई परिवार से जोड़ा रिश्ता, इन्हें बनाया अपना हमसफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed