फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2024 New Movies: ऋतिक, अक्षय और अजय पर साल की बड़ी जिम्मेदारी, पढ़िए शाहरुख, सलमान और आमिर की डेट डायरी

Mon, 08 Jan 2024 09:46 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Mon, 08 Jan 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
2024 New Movies hrithik roshan ajay devgn shah rukh khan salman khan aamir khan ranbir ranveer saif ali pankaj
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : अमर उजाला

बीता साल हिंदी सिनेमा के लिए बहुत ही अच्छा साल रहा है। साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के बाद जिस तरह से दर्शकों का थियेटर में आकर फिल्म देखने का सिलसिला शुरू हुआ, उससे इंडस्ट्री में एक उम्मीद जगी है कि अगर फिल्में अच्छी हो तो दर्शक थियेटर में फिल्में देखने जरूर आएंगे। फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद शाहरुख खान जहां फिल्म 'डंकी' के जरिए भी अपनी ब्रांड वैल्यू समेटने में सफल रहा, वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी थियेटर में डटी हुई है। लेकिन नया साल कुछ खास रहने वाला है। इस साल ऐसे ही कुछ बड़े धमाके करने की जिम्मेदारी ऋतिक रोशन, अजय देवगन और अक्षय कुमार पर रहने वाली है। आइए देखते हैं हिंदी सिनेमा के टॉप 10 सितारों की डेट डायरी...

2024 New Movies hrithik roshan ajay devgn shah rukh khan salman khan aamir khan ranbir ranveer saif ali pankaj
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म 'विक्रम वेधा' की असफलता के बाद उनकी नई फिल्म 'फाइटर' सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। बीते साल ऋतिक रोशन की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, वह बस फिल्म ‘टाइगर 3’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में कुछ देर के लिए दिखे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' में वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे। इसके बाद ऋतिक रोशन यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म 'वॉर 2' कर रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त 2025 बताई जा रही है।
Manoj Bajpayee: पिता से सीखा मटन बनाना, मुस्लिम युवती से विवाह में मिला आशीर्वाद, मनोज ने बताई धर्म की बात

2024 New Movies hrithik roshan ajay devgn shah rukh khan salman khan aamir khan ranbir ranveer saif ali pankaj
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन 
अभिनेता अजय देवगन की बीते साल सिर्फ फिल्म 'भोला' ही रिलीज हुई, लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इस साल अजय देवगन फिल्म फ्रेंचाइजी 'सिंघम' के तीसरे पार्ट 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होंगी। उनकी एक और फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट तय हो चुकी है। 26 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म से पहले उनकी एक और फिल्म ‘वश’ आ सकती है जिसमें वह आर माधवन के साथ हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'रेड' की सीक्वल 'रेड 2' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अजय देवगन की एक फिल्म 'मैदान' भी बनकर कई साल से तैयार है।
Bollywood Stars Biopic: सितारों के असल जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में, दर्शकों को खूब आई थी पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
2024 New Movies hrithik roshan ajay devgn shah rukh khan salman khan aamir khan ranbir ranveer saif ali pankaj
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी
बीते साल 'ओएमजी 2' और 'फुकरे 3' की कामयाबी के बाद  अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' इस साल 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के बाद पंकज त्रिपाठी की अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' 29 मार्च को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा पंकज ने हाल ही में फिल्म 'स्त्री 2'  की शूटिंग पूरी की है। ये फिल्म 30 अगस्त को रिलीज के लिए प्रस्तावित है।

विज्ञापन
2024 New Movies hrithik roshan ajay devgn shah rukh khan salman khan aamir khan ranbir ranveer saif ali pankaj
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार
बीते साल 'ओएमजी 2' में शिवदूत के रूप में नजर आए अक्षय कुमार की साल 2023 में रिलीज दो और फिल्में ‘सेल्फी’ और ‘मिशन रानीगंज’ फ्लॉप रहीं। इस साल अक्षय कुमार के कंधों पर हिंदी सिनेमा के दर्शकों की ईद, दिवाली और क्रिसमस रोशन करने की जिम्मेदारी है। शुरुआत ईद के मौके पर 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगी। दिवाली पर 'स्काई फोर्स' और क्रिसमस के मौके पर 'वेलकम टू द जंगल' के रिलीज की तैयारी है। इन फिल्मों के अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी वह नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed