अभिनेता मनोज बाजपेयी का एक अलग ही प्रशंसक वर्ग बीते 30 साल से हिंदी सिनेमा में रहा है। ‘सत्या’ और ‘शूल’ जैसी फिल्मों के लीड किरदारों से शुरू हुआ मनोज का हीरो बनने का सफर अब ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘जोरम’ जैसी कमाल की फिल्मों तक आ पहुंचा है। और, कमाल की रही है उनकी और शबाना रजा की प्रेम कहानी। शबाना ने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘करीब’ से हिंदी सिनेमा में नेहा के नाम से बतौर हीरोइन डेब्यू किया था। मनोज बताते हैं कि शबाना से उनकी शादी को लेकर उनके पिता भी खुश थे।
Manoj Bajpayee: पिता से सीखा मटन बनाना, मुस्लिम युवती से विवाह में मिला आशीर्वाद, मनोज ने बताई धर्म की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदे पर अपने बिंदास किरदारों की तरह ही अभिनेता मनोज बाजपेयी निजी जीवन में भी काफी बिंदास है। ब्राह्मण परिवार से होने के बावजूद वह अपने मांसाहार प्रेम को लेकर ‘अमर उजाला’ के वीडियो इंटरव्यू में खुलकर बोल चुके हैं। अपने पिता से सीखी गोश्त बनाने की विधि भी वह अपने दोस्तों के लिए खाना बनाते समय आजमाते रहते हैं। अब हाल ही में दिए एक दूसरे इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने अपने विवाह पर भी खुलकर चर्चा की।
मनोज बाजपेयी से जब उनके अंतरधार्मिक विवाह से जुड़े संघर्षों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके माता पिता खुले विचारों के थे इसलिए उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। मनोज बाजपेयी कहते हैं, “पहले पहल तो दो इंसानों को अपना जीवन साथ बिताना है। जो समझदार हैं वह उनके बीच नहीं आते और जो समझदार नहीं हैं उन्हें ईश्वर भी मदद नहीं कर सकता है।”
मनोज बाजपेयी ने इसके पहले भी अपने विचार साझा करते हुए कहा था कि शबाना का परिवार समाज में जाना माना है और उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा था। उन्होंने धार्मिक विचार अलग होने पर भी सहजता से उनका रिश्ता स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया था। अपने परिवार के प्रगतिशील मानसिकता और विवाह के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की सराहते हुए मनोज कहते हैं, “मैं एक पक्का हिंदू हूं और वह पक्की मुसलमान।”
मनोज बाजपेयी की शबाना रजा से मुलाकात उनकी डेब्यू फिल्म ‘करीब’ के समय साल 1998 के आसपास हुई 2006 में दोनों ने शादी कर ली। अपने विवाह की सफलता के बारे में मनोज कहते हैं, “हम दोनों अपने अपने धार्मिक आदर्शों पर चलते हैं। इससे हम में कोई भी विवाद नहीं होता है।” मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘किलर सूप’ को लेकर चर्चा में हैं। 11 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही ये सीरीज सिर्फ वयस्कों के लिए है। सीरीज में काफी गाली गलौज है और बताया जाता है कि इसमें अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ मनोज ने कुछ अंतरंग दृश्य भी किए हैं। सीरीज के निर्देशक अभिषेक चौबे हैं।
Golden Globes 2024: रॉबर्ट डाउनी जूनियर का दिखा जलवा, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब किया नाम