बॉलीवुड में क्रिकेटरों से लेकर राजनेताओं तक की बायोपिक बड़े पर्दे पर दिखाई गई है, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के असल जीवन पर बनी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जब इन सितारों की कहानी फिल्म बनकर सिनेमाघरों में आई, तो दर्शकों ने खूब सराहा। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर बॉलीवुड स्टार्स की ही रियल लाइफ दिखाई।
Bollywood Stars Biopic: सितारों के असल जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में, दर्शकों को खूब आई थी पसंद
आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के असल जीवन पर बनी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जब इन सितारों की कहानी फिल्म बनकर सिनेमाघरों में आई, तो दर्शकों ने खूब सराहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजू
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'संजू' में संजय दत्त की असल जिंदगी की कहानी दिखाई गई है। बॉलीवुड के खलनायक संजय की निजी जिंदगी विवादों से भरी रही है, कभी हीरोइनों से अफेयर तो कभी ड्रग्स का मामला संजय दत्त से जुड़ा रहा। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। यह फिल्म बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें: Babil Khan: इरफान के जन्मदिन पर भावुक हुए बेटे बाबिल, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
द डर्टी पिक्चर
विद्या बालन की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'द डर्टी पिक्चर' ने साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की कहानी दिखाई थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर भी अहम रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
एक अलबेला
अभिनेता भगवान दादा की कहानी फिल्म 'एक अलबेला' में दिखाई गई थी, यह साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भगवान दादा के आम आदमी से भारतीय सिनेमा का मशहूर नाम बनने की कहानी दिखाई गई थी। इसमें मंगेश देसाई ने भगवान दादा का रोल निभाया था और विद्या बालन गीता बाली के रोल में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: Vijay Sethupathi: गली बॉय को ऑस्कर के लिए भेजे जाने पर खफा हो गए थे विजय सेतुपति, बड़े खुलासे से सबको किया दंग
महंती
साउथ अभिनेत्री सावित्री की कहानी को फिल्म 'महंती' में दिखाया गया था, सावित्री भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था।। फिल्म में सावित्री का किरदार कीर्ति सुरेश ने निभाया था और दुलकर सलमान ने जेमिनी का किरदार निभाया था।