फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhay Deol: 'बड़े सपने देखने का साहस है बन टिक्की', जीनत अमान-शबाना आजमी के साथ सेट से तस्वीर साझा कर बोले अभय

Sun, 07 Jan 2024 07:35 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Abhay Deol said Bun Tikki Dare To Dream Big he shared a picture with co star Zeenat Aman and Shabana Azmi
बन टिक्की - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार अभय देओल फिल्म 'बन टिक्की' से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। अपने चहेते स्टार की फिल्म का उनके फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे अपने को-स्टार जीनत अमान और शबाना आजमी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में फिल्म के निर्देशक फराज आरिफ अंसारी भी मौजूद है।

Abhay Deol said Bun Tikki Dare To Dream Big he shared a picture with co star Zeenat Aman and Shabana Azmi
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के कैप्शन में अभय ने दोनों दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम करने के लिए मिले मौके का आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'मैं काफी कम आत्मविश्वास वाला और कम उपलब्धि हासिल करने वाला बच्चा था, जिसे धमकाया जाता था। किसी को मुझसे कोई उम्मीद नहीं थी और न ही मैंने किसी में विश्वास जगाया, लेकिन यही जीवन की खूबसूरती है, यहां कुछ भी संभव है। इसलिए सीखना बंद न करें। अब मैं यहां हूं, इन दो दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान और शबाना आजमी के साथ काम कर रहा हूं। तस्वीर में मेरे निर्देशक फराज आरिफ अंसारी भी हैं जो लेजेंड नहीं हैं, 'अभी तक'।

Abhay Deol said Bun Tikki Dare To Dream Big he shared a picture with co star Zeenat Aman and Shabana Azmi
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अभय ने आगे लिखा, 'खुद पर विश्वास रखें, केवल आप ही अपने आप को नीचे या ऊपर रख सकते हैं, इसका मौका किसी और को न दें।' अभय ने फिल्म 'बन टिक्की' के बारे में बताते हुए लिखा, 'हमारी फिल्म बन टिक्की लगभग खत्म हो चुकी है और मेरी तरह यह एक छोटी सी फिल्म है, जो बड़े सपने देखने का साहस करती है, यह आप भी कर सकते हैं! मुझ पर विश्वास करने के लिए फराज आरिफ अंसारी को धन्यवाद'

View this post on Instagram

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol said Bun Tikki Dare To Dream Big he shared a picture with co star Zeenat Aman and Shabana Azmi
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अभय देओल के इस पोस्ट पर फिल्म के निर्देशक फराज आरिफ अंसारी ने भी खूबसूरत सा कमेंट किया। फराज ने लिखा, 'मैं तुम्हें शब्दों से परे प्यार करता हूं अभय, जिसे समझा नहीं सकता। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस जीवनकाल में अपनी जिंदगी तुम्हारे साथ साझा करने का मौका मिल गया।' वहीं, एनिमल स्टार बॉबी देओल ने भाई अभय के इस पोस्ट पर एक दिल वाली इमोजी कमेंट की।

Salaar: दुनियाभर के देशों में तहलका मचाने के बाद अब जापान में होगा सलार का धमाल, मेकर्स ने रिलीज का किया एलान

विज्ञापन
Abhay Deol said Bun Tikki Dare To Dream Big he shared a picture with co star Zeenat Aman and Shabana Azmi
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जीनत अमान ने 'बन टिक्की' में अपने किरदार सितारा जान की एक झलक फैंस से शेयर की थी। इसके कैप्शन में जीनत ने बताया था कि फिल्म में उनके किरदार ने साड़ियों के प्रति उनके प्यार को फिर से जगा दिया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)



Konkona Sen Sharma: 'मुझे खुद पर दबाव डालना पंसद नहीं', कोंकणा सेन ने बताया कब करेंगी अगली फिल्म का निर्देशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed