{"_id":"6803ee843af69c8a3c0353c8","slug":"tejas-prabha-vijay-deaoskar-director-of-ground-zero-shares-experience-of-movie-shooting-in-kashmir-2025-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ground Zero: ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक ने कश्मीर में शूटिंग का अनुभव किया साझा, फिल्म को लेकर संतुष्ट तेजस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ground Zero: ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक ने कश्मीर में शूटिंग का अनुभव किया साझा, फिल्म को लेकर संतुष्ट तेजस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:13 AM IST
सार
जल्द ही इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कश्मीर के उस दौर की कहानी कहती है, जब आतंकवाद अपने चरम पर था। फिल्म के निर्देशक तेजस विजय देओस्कर ने हाल ही में फिल्म को लेकर बातचीत की। कश्मीर का शूटिंग एक्सपीरियंस साझा किया।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के निर्देशक तेजस विजय देओस्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम@tejasdeoskar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इमरान हाशमी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में एक बीएसएफ ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म को तेजस विजय देओस्कर ने निर्देशित किया है। वह इस फिल्म को लेकर पूरे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। इस फिल्म, अभिनेता इमरान हाशमी और कश्मीर में की गई शूटिंक के अनुभव के बारे में तेजस ने विस्तार से बताया।
2 of 5
निर्देशक तेजर और एक्टर इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
यादगार रहा कश्मीर में शूटिंग का अनुभव
एएनआई से की गई बातचीत में ‘ग्राउंड जीरो’ के निर्देशक तेजस विजय देओस्कर कहते हैं, ‘मैं अपनी फिल्म को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। फिल्म में इमरान हाशमी ने कमाल का अभिनय किया है। फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग हमने कश्मीर में की है। वहां शूटिंग करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। वहां लोग बहुत ही अच्छे हैं। सरकार ने भी हमारी फिल्म की शूटिंग करने में मदद की, सुविधा उपलब्ध कराई।’
3 of 5
कश्मीर में ग्राउंड जीरो की टीम
- फोटो : PTI
दोबारा कश्मीर में करेंगे शूटिंग
निर्देशक तेजस विजय देओस्कर आगे कहते हैं, ‘आगे मुझे कोई ऐसी कहानी मिलती है, जिसमें कश्मीर शामिल होगा तो हम दोबारा वहां जाकर शूटिंग करेंगे।’ पिछले दिनों एक्टर इमरान हाशमी ने भी कश्मीर में फिल्म की शूटिंग को यादगार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीनगर में हुए प्रीमियर में बीएसएफ जवानों के साथ फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की पूरी टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीनगर में 38 साल बाद हुई फिल्म की स्क्रीनिंग
शुक्रवार को फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की टीम कश्मीर के श्रीनगर में मौजूद थी। वहां इस फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर फिल्म की टीम, इमरान हाशमी और बीएसएफ के जवान नजर आए। जवानों के शामिल होने से यह प्रीमियर खास बन गया। लगभग 38 साल बाद किसी फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में हुआ है। ‘ग्राउंड जीरो’ के एक्टर इमरान हाशमी चाहते हैं कि दूसरे मेकर्स भी अपनी फिल्मों का प्रीमियर कश्मीर में करें।
विज्ञापन
5 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं फिल्म के कलाकार
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी ने बीएसएफ ऑफिसर नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी पत्नी का रोल साई ताम्हंकर ने किया है। यह पहली बार है कि इमरान किसी फिल्म में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।