{"_id":"631f89a5273c6a3bf225ca10","slug":"tejashwi-prakash-opens-up-being-body-shamed-in-school-said-they-used-to-call-me-hanger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने याद किए स्कूल के दिन, होना पड़ा था बॉडी शेमिंग का शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने याद किए स्कूल के दिन, होना पड़ा था बॉडी शेमिंग का शिकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। इस समय एक्ट्रेस एकता कपूर के शो नागिन में मुख्य किरदार निभाती नजर आ रही हैं। छोटे पर्दे पर अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बना चुकी तेजस्वी प्रकाश को एक समय में बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था।
2 of 4
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की गिनती टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में होती है। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं, लेकिन स्कूल के दिनों में वह बेहद पतली थीं, जिसकी वजह से सहपाठी उनका मजाक भी बनाते थे। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में विस्तार से बात की।
3 of 4
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : social media
स्कूल में उड़ाया जाता था तेजस्वी प्रकाश का मजाक
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने बात करते हुए बताया कि वह स्कूल को दिनों में बहुत पतली हुआ करती थीं और इसी वजह से उनका मजाक भी बनाया जाता था। एक्ट्रेस ने बताया कि क्लासमेट्स मुझे हैंगर कहकर बुलाते थे और जब हम स्कूल के मैदान में खेलने जाते थे तो सब मुझसे कहते थे कि जेब में पांच रुपये का सिक्का रख ले नहीं तो उड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा
- फोटो : Instagram
करण कुद्रा संग सगाई को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस
प्रोफेशनल लाइफ में तो तेजस्वी का करियर अच्छा चल ही रहा है। इसके अलावा निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उन्होंने रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था कि उनके लिए आज बड़ा दिन है। जिसके बाद फैंस उन्हें करण कुंद्रा संग सगाई की बधाई भी देते नजर आए। फिलहाल तेजस्वी या करण कुंद्रा की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।