{"_id":"631f87d6030c754dc554636d","slug":"vijay-deverakonda-first-social-media-post-after-liger-flop-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger: लाइगर के फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा ने किया पहला सोशल मीडिया पोस्ट, खुद को बताया 'सिंगल प्लेयर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger: लाइगर के फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा ने किया पहला सोशल मीडिया पोस्ट, खुद को बताया 'सिंगल प्लेयर'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म लाइगर ने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी। फिल्म के फ्लॉप होने से विजय को भी बड़ा झटका लगा था और उन्होंने लंबे समय से सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था। अब काफी दिनों के बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की फोटो फैंस के साथ शेयर की है।
2 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हो रही है। फोटो में वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनका कैप्शन लोगों का ध्यान ज्यादा आकर्षित कर रहा है। एक्टर ने इस फोटो से साथ लिखा, 'सिंगल प्लेयर।' तस्वीर पोस्ट करने के कुछ मिनटों के भीतर ही उनके फैंस जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी फिल्में हिट या फ्लॉप होती हैं। आप केवल एक हैं।' एक फैन ने उन्हें वन मैन आर्मी कहा तो एक ने उन्हें "कम बैक स्ट्रॉन्ग वीडी" लिखकर प्रोत्साहित किया।
बता दें कि विजय की लाइगर पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म थी। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी शुरुआत फीकी रही। फिल्म का निर्माण पुरी जगन्नाथ, करण जौहर और चार्मी कौर ने मिलकर किया था। फिल्म में अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन भी थीं। कथित तौर पर दुनिया भर में यह केवल 66.89 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय का अगला प्रोजेक्ट तेलुगू फिल्म जन गण मन - जेजीएम है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन भी पुरी जगन्नाथ करने वाले हैं। हालांकि फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबरों के बीच चार्मी ने एक ट्वीट कर इन बातों का खंड़न किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।